20.6 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

देहरादून में प्रतिभाओं को मिला शानदार मंच, उत्तराखंड आइडल एवं डांस के धुरंधर का सफल आयोजन।

Talent finds a magnificent platform in Dehradun; successful hosting of 'Uttarakhand Idol' and the 'Dance Ke Dhurandhar' competition.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

गायन और नृत्य प्रतिभाओं ने दी शानदार प्रस्तुतियां, 13 सितंबर को हल्द्वानी में होगा अगला ऑडिशन।

देहरादून। देहरादून में आरएस मीडिया एवं देवभूमि इम्पैक्ट फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखंड आइडल 2026 एवं डांस के धुरंधर कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपनी गायन एवं नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय दर्जा राज्य मंत्री, प्रवासी परिषद, उत्तराखंड सरकार श्री पी.सी. नैनवाल सहित कई गणमान्य अतिथियों एवं निर्णायकों की उपस्थिति रही। प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

आयोजक चंदन सिंह ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के शहरों के साथ-साथ गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है, ताकि युवा अपनी प्रतिभा को पहचान दिला सकें और आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

आयोजक चंदन सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि प्रतिभाओं की खोज का यह सफर आगे भी जारी रहेगा। इसी क्रम में उत्तराखंड आइडल एवं डांस के धुरंधर का अगला ऑडिशन 13 सितंबर 2026 को हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा।

आयोजक ने उत्तराखंड के अधिक से अधिक प्रतिभाशाली गायकों एवं नृत्य कलाकारों से अपील की कि वे हल्द्वानी ऑडिशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी प्रतिभा को बड़े मंच तक पहुंचाने का अवसर प्राप्त करें।

13 सितंबर को हल्द्वानी में होने वाले ऑडिशन में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागियों से पहुंचने की अपील की गई है।

Related posts

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी

Primetimes Newz

भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय पर धावा, कांग्रेसियों ने भी किया सख्त विरोध

Primetimes Newz

अवैध खनन पर प्रशासन की टीम ने की कार्यवाही

Primetimes Newz

Leave a Comment