17.1 C
Dehradun, IN
November 7, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल ने अष्टमी पर देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया

The Governor worshipped girls in the form of Goddess on Ashtami.

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को राजभवन में सपरिवार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी पर पूरे विधि-विधान के साथ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति की परंपराओं और जीवन मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कन्याओं का पूजन हमें यह स्मरण कराता है कि नारी शक्ति का सम्मान और आदर हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने आह्वान किया कि इस पर्व से प्रेरणा लेकर समाज में नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण को और सुदृढ़ बनाया जाए।

Related posts

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने अपनी तरह का पहला इंडिया सेक्टर लीडर्स फंड लॉन्च किया

Primetimes Newz

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Primetimes Newz

एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार

Primetimes Newz

Leave a Comment