21.4 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अपने असफलताओं से सीख ले और अपने मूल्यों को सदैव बनाए रखे – पंकज होलकर

Learn from your failures and always uphold your values ​​— Pankaj Holkar

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह संपन्न हुआ।

नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले

देहरादून – 24 मार्च 2026- एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह अत्यंत भावनात्मक, गरिमामय और यादगार वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह में कक्षा IK-3 और कक्षा- V छात्रों ने भाग लिया।यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन की उस महत्वपूर्ण यात्रा का उत्सव था, जिसमें उनके सपनों, संघर्षों और सफलताओं की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसने वातावरण को पवित्र और प्रेरणादायक बना दिया। विद्यालय के निदेशक महोदय एडवोकेट पंकज होलकर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने, असफलताओं से सीख लेने और अपने मूल्यों को सदैव बनाए रखने की सीख दी। विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, तो उनके चेहरे पर मेहनत का संतोष और सफलता की चमक साफ झलक रही थी। यह पल न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी अत्यंत गर्व का था।

विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के समर्थन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह संस्था उनके जीवन की मजबूत नींव है, जो उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति देगी।

समारोह के दौरान प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। नृत्य, संगीत ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को भी उजागर किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका हरलीन कौर चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने संस्थान का नाम रोशन करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। यह दिन सभी के हृदय में एक अमिट स्मृति के रूप में सदैव जीवित रहेगा।

Related posts

प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

Primetimes Newz

प्रधानमंत्री मोदी ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की पहली 1320 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना की प्रथम यूनिट (660 मेगावाट) को राष्ट्र को समर्पित किया

Primetimes Newz

आईजीआई ने किया एजीएल का अधिग्रहण, कलर्ड जेमस्टोन सर्टिफिकेशन के क्षेत्र में दुनिया भर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम

Primetimes Newz

Leave a Comment