21.1 C
Dehradun, IN
September 20, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

155 बार रक्तदान हेतु डॉ0 अनिल वर्मा डीबीएस “एनएसएस रक्तदान सेवा अवार्ड से सम्मानित”

Dr. Anil Verma (DBS) Honored with the NSS Blood Donation Service Award for Donating Blood 155 Times

एनएसएस राष्ट्र सेवा का आधार है : डॉo अनिल वर्मा

डॉo शीतल व डॉ० बरखा ” रेडक्रास बैज ऑफ़ ऑनर” से सम्मानित

राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की सेवा का आधार है। इसमें युवा छात्र- छात्राएं राष्ट्र की इकाई समाज की सेवा अपने-अपने क्षेत्र में करते हैं। जब समाज स्वच्छ, स्वस्थ व जागरूक होता है तो राष्ट्र निश्चित रूप से मजबूत होता है।
उक्त विचार जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रबंधन समिति सदस्य एवं यूथ रेड क्रॉस कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना, डीबीएस (पी जी) कॉलेज की छात्राओं के तपोवन आश्रम, नालापानी में आयोजित विशेष शिविर के समापन एवं सम्मान समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये।उन्होंने शिविर को सफल बताते हुए कार्यक्रम अधिकारियों की सराहना की।
विशेष सम्मान समारोह के तहत कार्यक्रम अध्यक्ष व डीबीएस कॉलेज प्राचार्य डॉo अनिल पाल का प्रतिनिधित्व कर रहे समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉo) पारितोष सिंह, एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर (डॉo) शीतल कन्नौजिया तथा प्रोफेसर (डॉo) बरखा कमल ने 155 बार रक्तदान देने हेतु डॉo अनिल वर्मा को “एनएसएस रक्तदान सेवा अवार्ड” से सम्मानित किया l
रेडक्रॉस के डॉo अनिल वर्मा तथा डॉo पारितोष सिंह द्वारा कार्यक्रम अधिकारियों डॉo शीतल कन्नौजिया एवं डॉo बरखा कमल को सफल शिविर संचालन हेतु “रेडक्रॉस बैज ऑफ़ ऑनर ” से सम्मानित किया गया।
अतिथियों द्वारा शिविर के समस्त प्रतिभागी स्वंसेवियों को प्रमाण पत्र देकर तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया।
तत्पश्चात कृतिका देवली के नेतृत्व में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति के गीतों के साथ ही गढ़वाली, कुमाऊनी तथा जौनसारी लोकगीतों व लोकनृत्यों की श्रृंखला ने खूब तालियां बटोरी।
इससे पूर्व कैंप कमांडर कनक उप्रेती ने शिविर में संपन्न प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि व यूथ रेडक्रॉस कमेटी के मुख्य आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉo अनिल वर्मा ने सात दिवसीय शिविर के दौरान उत्तराखंड के सर्वाधिक संवेदनशील विषय आपदा प्रबंधन से सम्बंधित घरेलू एवं जंगल की आग, अग्निशमन, भूकंप,भूस्खलन, बादल फटना, बिजली गिरना, अतिवृष्टि, बाढ़ आदि के उपरांत मलबे में फंसे घायलों, मरीजों तथा दिव्यांगजनों को सुरक्षित निकालने के ईमेरजेंसी मेथड्स ऑफ़ रेस्क्यू, रोप रेस्क्यू का तथा प्राथमिक चिकित्सा में हार्ट अटैक के दौरान सीoपीoआरo (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन ) आदि का विधिवत प्रशिक्षण दिया साथ ही रक्तदान, थैलेसेमिया, डेंगू, टीoबीo, रोड सेफ्टी एवं नशामुक्ति , मतदाता अधिकार आदि जागरूक किया। दधीचि देहदान समिति सदस्य के रूप में नेत्रदान, अंगदान तथा देहदान के उद्देश्य,कार्य प्रणाली व गतिविधियों की जानकारी दी
इस अवसर पर (प्रोफेसर) डॉo अटल बिहारी बाजपेयी, डॉo केoपीo सिंह, डॉ0 अरविन्द चौधरी, डॉo दिलीप शर्मा, डॉo अभिषेक गुप्ता , एन सी सी अधिकारी कैप्टेन (डॉo) देवेश सिंह, डॉo दिलीप सिंह सहित 100 शिविरार्थी छात्राएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम का संचालन कमांडर कनिका उप्रेती और शिवानी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉo शीतल कन्नौजिया ने किया।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग को मिले 10 और नये विशेषज्ञ चिकित्सक

Primetimes Newz

20 करोड़ से संवरेंगी विद्यालयों में किचनों की हालतः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

2 दिन से ठप पड़ी भिकियासैंण की 108 एम्बुलेंस सेवा, 25–30 किमी दूर स्याल्दे से मदद लेने को मजबूर मरीज

Primetimes Newz

Leave a Comment