21.4 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

कुंभ-2027: तैयारियों में तेजी, भूपतवाला में जलापूर्ति कार्यों का उप मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Kumbh-2027 Preparations Intensify; Deputy Fair Officer Inspects Water Supply Works in Bhupatwala

हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के उद्देश्य से मेला प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में चल रहे विभिन्न विकास एवं आधारभूत ढांचा संबंधी कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का नियमित आकलन किया जा रहा है, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशानुसार उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह ने मंगलवार को भूपतवाला क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल संस्थान द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी ने पावनधाम के सामने निर्माणाधीन ट्यूबवेल, श्यामीलोक कॉलोनी में चल रहे ट्यूबवेल बोरिंग कार्य तथा प्राथमिक विद्यालय के समीप संचालित ट्यूबवेल बोरिंग कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उप मेलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कुंभ मेला जैसे विशाल आयोजन में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। अतः सभी कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को नियमित निगरानी रखने, तकनीकी मानकों का पालन करने तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान मेला कार्यालय की तकनीकी शाखा के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल, जल संस्थान के सहायक अभियंता राकेश बमराड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उप मेलाधिकारी को कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और आश्वस्त किया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर ली जाएंगी।

Related posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

Primetimes Newz

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का कार्यकाल पूरा, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने संभाली उत्तराखंड के की कमान

Primetimes Newz

उत्तराखंड की पुकार, अब तो सुनो सरकार ! – सूर्यकांत धस्माना

Primetimes Newz

Leave a Comment