17.5 C
Dehradun, IN
October 21, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का कार्यकाल पूरा, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने संभाली उत्तराखंड के की कमान

Governor Lieutenant General Gurmeet Singh’s tenure concludes; Dr. Dhal Singh Bisen takes charge in Uttarakhand.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

(देहरादून ​उत्तराखंड)। उत्तराखंड को अब नया राज्यपाल मिल गया है। आज सोमवार को लोकभवन में आयोजित एक गरिमामए समारोह में डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राज्यपाल पद की शपथ ली।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान के साथ हुई। तत्पश्चात मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति संबंधी अधिपत्र (वारंट) पढ़कर सुनाया। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद डॉ. बिसेन ने आधिकारिक रूप से राज्यपाल के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया।
​
​डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) का स्थान लिया है, जिन्होंने पांच साल से अधिक समय तक उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
​इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

शराब के दुकान के विरोध में युकां भी कूदी

Primetimes Newz

31 दिसंबर नए साल के जश्न में उत्तराखंड में जमकर छलके जाम, आबकारी विभाग के अनुसार इतने करोड़ की हुई बिक्री

Primetimes Newz

सहकार भारती पदाधिकारियों ने मेयर से की मुलाकात

Primetimes Newz

Leave a Comment