21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ० अनिल वर्मा “सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन ” से सम्मानित

Dr. Anil Verma honored with Certificate of Appreciation

“वालंटियर सोसायटी फॉर एंटरप्रोन्योर, एजुकेशन एंड रूरल एक्शन “वीरा फाऊंडेशन” के संस्थापक एवं सीईओ विनोद डोभाल ने कहा कि आपदाओं को रोका नहीं जा सकता परन्तु इनके दुष्प्रभाव को सीमित किया जा सकता है। इसके लिए वैज्ञानिक सोच, पूर्व अनुभवों पर आधारित कुशल प्रबंधन एवं सघन प्रशिक्षण की आवश्यकता है ।
श्री डोभाल प्रदेशीय अभियंता प्रशिक्षण संस्थान, रूड़की उत्तराखंड के सभागार में वीरा फाऊंडेशन द्वारा अभियंताओं के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण के तहत् सिंचाई विभाग के अभियंताओं को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आपदाओं से बहुत अधिक जन धन की हानि होती है। इसे न्यूनतम करने के लिए पूर्व तैयारी व प्रशिक्षण बहुत ही जरूरी है।
यूथ रेडक्रास के मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन डॉ० अनिल वर्मा ने प्रशिक्षण में फायर फाईटिंग के तहत आग के प्रकार,आग बुझाने के सिद्धांत तथा रासायनिक अग्निशमन यंत्रों के संचालन का प्रशिक्षण दिया। घायल अथवा रोगियों को मलबे आदि से सुरक्षित निकालकर उपचार हेतु ले जाने के बचाव के आपातकालीन तरीकों के तहत् फ्री हैंड्स तथा रोप रेस्क्यू का प्रशिक्षण , फर्स्ट एड के तहत सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जन-जागरूकता अभियान के तहत् एनीमिया, थैलेसीमिया , हीमोफीलिया,,सिकल सेल, डेंगू कंट्रोल , रक्तदान एवं रक्तदान करने के लाभ तथा नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
प्रदेशीय अभियंता प्रशिक्षण संस्थान, रूड़की के उपनिदेशक (प्रशासन) ई० सुरेंद्र भण्डारी तथा वीरा फाऊंडेशन के संस्थापक एवं सीईओ विनोद डोभाल ने रेडक्रास द्वारा प्रदत्त प्रशिक्षण को उच्चस्तरीय बताते हुए मास्टर ट्रेनर डॉ० अनिल वर्मा को “सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन” प्रदान करके सम्मानित किया।

Related posts

सीडीओ  ने जिला सहकारी बैंक कार्यालय में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली

Primetimes Newz

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्रः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

​डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्र संघ चुनाव 2026-27 की अधिसूचना जारी, महाविद्यालय में आचार संहिता लागू।

Primetimes Newz

Leave a Comment