भिकियासैण (अल्मोड़ा)। थाना भतरौजखान पुलिस ने 10.005 किग्रा गांजे के साथ 02 तस्कर दवोचे,तथा मोटरसाइकिल सीज की।
बरामद गांजे की कीमत ₹2.5 लाख आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में *सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में विगत रात्रि भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा पुलिस सहायता केंद्र मोहान बैरियर से मरचूला रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK 18 V 0964 पर सवार दो व्यक्तियों को रोककर चेक किया गया। तलाशी लेने पर दोनों के कब्जे से दो अलग-अलग बैगों में क्रमशः 4.600 किलोग्राम एवं 5.405 किलोग्राम, कुल 10.005 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में मु0अ0सं0-28/2026, धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर गांजे के क्रय-विक्रय के स्रोतों की जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों मे
विनोद उम्र 32 वर्ष पुत्र राधेश्याम निवासी कुण्डेश्वरी रोड चैती चौराहा, साई मंदिर के पास जनपद ऊधमसिंह नगर व
अजय उम्र 31 वर्ष पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी आदर्श नगर वार्ड नं0-01 कुण्डेश्वरी रोड आईटीआई, जनपद ऊधमसिंह नगर शामिल है।
पुलिस टीम मे
अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह,
हेड कांस्टेबल आन्दन त्रिपाठी,
हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी,
हेड कांस्टेबल देवेन्द्र प्रताप शामिल रहे।
