23.2 C
Dehradun, IN
November 16, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

चौबट्टाखाल में खिसकने लगी कांग्रेस की सियासी जमीन!

Congress’s political ground begins to slip in Chaubattakhal!

छह जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, थामा भाजपा का दामन

देहरादून। बीरोंखाल में कांग्रेस को बड़ा संगठनात्मक झटका लगा है। युवा कांग्रेस, NSUI, क्षेत्र पंचायत और बूथ स्तर तक के अनेक पदाधिकारियों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर वरिष्ठ भाजपा नेता, स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व एवं विकास कार्यों पर जताया भरोसा जताते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।

सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने सभी नव-आगंतुक कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलेगा और संगठन को और अधिक मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए इन नेताओं ने चौबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के नेतृत्व पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज जी ही असंभव कार्यों को संभव बनाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में जिस प्रकार अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को गति मिली है, उससे प्रभावित होकर उन्होंने महाराज के साथ चलने और क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने का निर्णय लिया है।

यह महज छह लोगों का पार्टी छोड़ना नहीं, बल्कि कांग्रेस के स्थानीय संगठन के विभिन्न स्तरों से जुड़े पदाधिकारियों का अलग राजनीतिक रास्ता चुनना है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से लेकर युवा कांग्रेस, NSUI और बूथ अध्यक्ष तक का कांग्रेस से अलग होना संगठन के लिए गंभीर राजनीतिक घटनाक्रम है।

वहीं, चौबट्टाखाल के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस के कई अन्य कार्यकर्ता और कुछ प्रमुख नेता भी विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के संपर्क में हैं। आने वाले दिनों में कुछ और राजनीतिक चेहरे भाजपा का रुख कर सकते हैं।

चौबट्टाखाल में भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और कांग्रेस के स्थानीय संगठन में सामने आ रहे इस घटनाक्रम ने क्षेत्र की राजनीति को नई चर्चा दे दी है। आगामी दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

राजनीति में संगठन की असली ताकत पदों की संख्या नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं का विश्वास और जनता के बीच उसकी स्वीकार्यता होती है। बीरोंखाल का यह घटनाक्रम कांग्रेस नेतृत्व के लिए आत्ममंथन का विषय है।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुयश रावत ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भाजपा में शामिल होने वालों के प्रमुख नाम

1. श्री रितिक नेगी जी – क्षेत्र पंचायत सदस्य, चोरखिंडा एवं महामंत्री युवा कांग्रेस, बीरोंखाल।
2. श्री कुलदीप सजवाण जी – क्षेत्र पंचायत सदस्य, खिटोटिया-कोठिला एवं उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, बीरोंखाल।
3. श्री शुभम रावत जी – अध्यक्ष छात्रसंघ, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेदीखाल (NSUI) एवं सचिव युवा कांग्रेस, बीरोंखाल।
4. श्री आशीष कुमार जी – युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, बीरोंखाल।
5. श्री प्रदीप कुमार जी – कांग्रेस बूथ अध्यक्ष, चोरखिंडा।
6. श्री यतीष कुमार जी – युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, बीरोंखाल।
7. श्री राधा कृष्ण कुकरेती जी- द्वारीखाल ब्लॉक से डी.आर.डी.ओ से सेवा निवृति, भाजपा में शामिल।
8. श्री सत्य प्रकाश कुकरेती जी- द्वारीखाल ब्लॉक, P.W.D से सेवा निवृति के बाद जूनियर इंजीनियर- भाजपा में शामिल।
9. श्री महीधर जुयाल जी- सतपुली क्षेत्र के घेरूवा मलाणा, ओ.एन.जी.सी. से सेवा निवृति, भाजपा में शामिल। ।
10. श्री भुवनेश ध्यानी जी -सतपुली के कुणजोली न्याय पंचायत, ग्राम इगारा विकास संघर्ष समिति के सचिव- भाजपा में शामिल।
11. श्री सोहन सिंह नेगी जी -वरसुंड -IMA से सेवानिवृत
12. श्री संजय सिंह नेगी जी – वरसुंड – सेवानिवृत हवलदार
13 श्री ताजवर सिंह नेगी जी -महरगॉव- अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य
14 श्री अर्जुन सिंह नेगी जी – महरगॉव- अवकाश प्राप्त हवलदार
15 श्री रमेश सिंह रावत जी -कोलागाड़- भूतपूर्व सैनिक
16 श्री विशंभर सिंह बिष्ट जी- एकेश्वर ब्लॉक-ग्राम थापली –पूर्वसैनिक
17 श्री मदन लाल ध्यानी जी -अध्यक्ष- इगारा विकास संघर्ष समिति
18 श्री दाता राम ध्यानी जी
19- श्री अनिल ध्यानी जी
20- श्री अनूप ध्यानी जी
21- श्री परमानन्द ध्यानी जी
22- श्री खूब सिंह रावत जी- पोखड़ा-अवकाश प्राप्त पुलिस विभाग
23- श्री मोहन सिंह बिष्ट जी- पोखड़ा- भूतपूर्व सैनिक
24- श्री शिव मोहन नेगी जी -भूतपूर्व सैनिक
25- श्री अनूप रावत जी -भूतपूर्व सैनिक
26- श्री अमन नेगी जी- एकेश्वर- नौगाँव
27- श्री कृष्ण कुमार जी – एकेश्वर- नौगाँव
28- श्री अंकित कुमार जी – ग्राम मनकोट
29- श्री विजयी असवाल जी -एकेश्वर -तछवाण
30- श्रीमती पूनम रावत जी -सिलेत
31- श्रीमती अंजू रावत जी – सिलेत
32- श्रीमती सुषमा रावत जी – सिलेत
33- श्रीमती संतोषी देवी जी – सिलेत
34- श्रीमती शोभा देवी जी – सिलेत

Related posts

पाबौं में कैबिनेट मंत्री डाॅ. रावत का कार्यकर्ताओं ने किया जोरादार स्वागत

Primetimes Newz

जल जीवन मिशन की प्रगति पर सर्वोच्च समिति की समीक्षा

Primetimes Newz

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे कारगर प्रयासः मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

Leave a Comment