28 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महाराज ने मुख्यमंत्री से चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया

Maharaj requested the Chief Minister to ensure the availability of doctors

पौड़ी। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर पौड़ी जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने जनपद भ्रमण से पूर्व
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता और सुविधाओं की कमी का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जरूरी और आपातकालीन सुविधाओं की व्यवस्था किये जाने का अनुरोध किया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि जिला अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वास्थ्य सुविधाएं, आवश्यक दवाएं और चिकित्सा कर्मचारी हमेशा उपलब्ध होने चाहिए।

Related posts

मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को देहरादून में श्रद्धांजलि, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया नमन

Primetimes Newz

पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने की मुख्यमंत्री धामी से शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी

Primetimes Newz

Leave a Comment