15.2 C
Dehradun, IN
November 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के प्रचार -प्रसार हेतु हुई बैठक।

भिकियासैंण। डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महाविद्यालय की प्राचार्य शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में स्नातक प्रथम सेमेस्टर प्रवेश के प्रचार- प्रसार हेतु एक बैठक आहूत की गई। बैठक में सर्वप्रथम प्रवेश समिति के एडमिन डॉ.विश्वनाथ पांडे द्वारा समस्त आगंतुकों का स्वागत किया गया, व सभी उपस्थित लोगों से अपने पाल्यो का महाविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने हेतु आह्वान किया गया। इसी के साथ ही महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने वार्तालाप के दौरान सरकार द्वारा छात्र हित में चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना, गौरा कन्या धन योजना, निर्धन छात्रवृत्ति योजना एवं वात्सल्य योजना के बारे में भी बताया। इस अवसर पर नंदन सिंह बिष्ट, अभिभावक शिक्षक संघ के पंकज बिष्ट, पुरातन छात्र परिषद के भावेश बिष्ट,धीरज कुमार, महाविद्यालय में प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ.दयाकृष्ण, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. इला बिष्ट, डॉ. दीपा लोहनी,डॉ.साबिर हुसैन, डॉ.राजीव कुमार ,डॉ. सोनम, कार्यालय से गौरव कुमार, प्रदीप कुमार सहित श्याम सुंदर, पूरन जलाल,सतीश कुमार और सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

इंडियन बैंक ने स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

Primetimes Newz

प्रेमचंद के बयान पर भड़के  कॉंग्रेसियों ने किया  सरकार का पुतला दहन

Primetimes Newz

नैनीताल में गणतंत्र दिवस परेड की फाइनल रिहर्सल संपन्न

Primetimes Newz

Leave a Comment