19.2 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

इंडियन बैंक ने स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

Indian Bank organized a health camp for sanitation workers under the 'Swachhata Hi Seva 2026' campaign.

देहरादून – 30 सितंबर 2026- इंडियन बैंक ने स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। यह शिविर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर और निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर केंद्रित अभियान का हिस्सा था।

इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री बिनोद कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। यह पहल बैंक के सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, कल्याण और देखभाल के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्य वातावरण बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस पहल ने अभियान के विषय “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की भावना को और मजबूत किया। इस विषय के अनुरूप, एकल-उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया।

इस अवसर पर बैंक के कार्यकारी निदेशक श्री शिव बजरंग सिंह एवं सुश्री मिनी टी.एम. के साथ मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री वी. आनंद और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

38वें राष्ट्रीय खेल:   सीएम धामी ने रुद्रपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम वेलोड्रोम में साइकिलिंग पदक विजेताओं को मेडल प्रदान कर शुभकामनाएं दी

Primetimes Newz

देहरादून में दो दिन चले ‘द लिटरेरी टेबल’ लिटरेचर एंड आर्ट्स फेस्टिवल में सुप्रसिद्ध कई लेखक, इतिहासकार व बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े विद्वान दे गए बहुमूल्य और जागरूकता की स्मृतियां

Primetimes Newz

श्रीअन्न  महोत्सव केवल कृषि का नहीं, बल्कि हमारे आहार, स्वास्थ्य, संस्कृति और जीवन दर्शन का उत्सव है: राज्यपाल

Primetimes Newz

Leave a Comment