23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

प्रेमचंद के बयान पर भड़के  कॉंग्रेसियों ने किया  सरकार का पुतला दहन

Congressmen, enraged by Premchand's statement, burnt the effigy of the government

बागेश्वर।  सदन में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद के अमर्यादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सत्ता के नशे में भाजपा नेता बेलगाम हो गए हैं। इसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के विधायक और नेता बेलगाम हो गए हैं। वह आए दिन अनर्गल बयानबाजी करने के साथ सत्ता की हनक भी लोगों को दिखा रहे हैं। इसकी करतूत किसी से छिपी नहीं है। शुक्रवार को भाजपा के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सारी मर्यादा तार-तार कर दी है। उन्होंने जो बयान दिया है, उससे कांग्रेस आहत है। मंत्री यह भूल गए हैं कि उन्हें जो सत्ता मिली है, वह पहाड़ के लोगों की कुर्बानी से ही मिली है। इसके बाद उन्होंने अग्रवाल, सीएम व प्रदेश रसरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर राजेंद्र परिहार, किशन गिरी, कुंदन गिरी, हरीश त्रिकोटी, फिरोज खान, राजेंद्र कुमार, भूपाल सिंह, राहुल बाराकोटी, बसंत नाथ, हरीश नेगी आदि मौजूद रहे। वहीं प्रेम चंद अग्रवाल के बयान पर सवाल संगठन ने भी कड़ी आपत्ति जताई है। संगठन के अध्यक्ष रमेश पांडेय कृषक ने कहा कि पहाड़ की इस बेइज्जती के बाद वर्तमान उत्तराखंड सरकार को बने रहने का अधिकार नहीं है।

Related posts

कोतवाली रानीखेत व एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर को 2.35 लाख कीमत की 7.86 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा

Primetimes Newz

द हार्टफुलनेस वे: पुस्तक भाग 2 , “वास्तविकता की प्रकृति पर जीवन के महान प्रश्नों पर चिंतन ” कमलेश डी. पटेल, एलिज़ाबेथ डेनली

Primetimes Newz

राज्यपाल ने राष्ट्रपति निकेतन के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment