21.8 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार के तहत देघाट पुलिस ने वांरटी को किया गिरफ्तार

Deghat Police arrested a wanted person under 'Operation Prahar'.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

स्याल्दे/भिकियासैंण। माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में देघाट पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित अभियुक्त प्रमोद सिंह पुत्र भवान सिंह निवासी ग्राम कुलसीरा स्याल्दे, जनपद अल्मोड़ा को को देघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Related posts

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की नई कार्यकारिणी घोषित, बलदेव पराशर बने देहरादून महानगर अध्यक्ष

Primetimes Newz

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

Primetimes Newz

डीएम बंसल ने  की आपदाग्रस्त क्षेत्र सेरागांव सहस्त्रधारा में जिले के आला अधिकारियों के संग समीक्षा बैठक करते हुए संग ग्राउण्ंड जीरो पर समीक्षा की

Primetimes Newz

Leave a Comment