17.1 C
Dehradun, IN
November 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मछोड़ ने निकाली जागरूकता रैली

Legal Services Authority organizes awareness rally in Machhod.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

मछोड़ (सल्ट)।माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह के निर्देशानुसार LSUC अभियान के के तहत पीएलवी हेमा पाण्डे ,हिना, भगत सिह विष्ट, ललित मोहन सिंह, सीमा मौलेखी ,गिरीश मौलेखी, सुरेश चन्द्र द्वारा ग्राम मछोड सल्ट में विधिक जागरुकता शिविर, नुक्कड नाटक व रैली का आयोजन किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत एक मुठ्ठी आसमान चलाकर किया गया । उपस्थित व्यक्तियों/ विद्यार्थियों को नालसा बच्चों के लिए बाल- अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना 2024,नालसा मानसिक रोग और बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों को कानूनी सेवाऐ योजना, 2024 ,मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017, स्थाई लोक अदालत , महिला मुआवजा योजना-2020, पीओसीएसओ अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर 1098,आदि जानकारी दी गई एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 21,22, तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) की जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए।

Related posts

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान ने 24वें कॉन्वोकेशन का आयोजन किया; उद्यमिता कार्यक्रमों में 74 छात्र स्नातक हुए

Primetimes Newz

विधि के छात्र ग्रामीण अंचलों में विधिक सेवा शिविर लगाएं- डॉ. अनिल वर्मा

Primetimes Newz

जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण एवं प्रगतिरत योजनाओं के सापेक्ष ठेकेदारों के विगत लगभग ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान तत्काल सुनिश्चित किए जाए – अमित अग्रवाल।

Primetimes Newz

Leave a Comment