21.1 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
अपराधउत्तर प्रदेशउत्तराखंड

पवनदीप राजन सड़क हादसे में हुए गंभीर रूप से घायल ,दिल्ली रेफर किया गया ।

देहरादून/ सिंगर पवनदीप राजन अपने दो अन्य साथियों के साथ कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए, पवनदीप राजन अपने साथियों के साथ उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रहे थे यह हादसा अमरोहा के पास गजरौला में उसे वक्त हुआ जब पवनदीप राजन उत्तराखंड से दिल्ली की तरफ जा रहे थे , उनकी हेक्टर कर भी इस हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । बताया जा रहा है कि पवनदीप और उनकी कार में सवार दो अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हुए हैं, उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर किया गया है । मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर कार दुर्घटना की जानकारी जुटा रही है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने एक्स हैंडल पर पवनदीप राजन के जल्द स्वस्थ होने की पोस्ट शेयर की है । पवनदीप इंडियन आईडल सीजन 12 के विजेता रहे हैं उनकी मधुर आवाज और वाद्य प्रतिभा के लिए वह काफी लोकप्रिय हैं, इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Related posts

मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में आपदा प्रभावित74 परिवारों को ₹93 लाख की सहायता राशि के चेक वितरित

Primetimes Newz

अमृतपुर में पुलिस चौकी खोलने की मांग की

Primetimes Newz

विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया पस्या में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास

Primetimes Newz

Leave a Comment