21.1 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल ने बाबा केदारनाथ के किए दर्शन, विशेष पूजा कर विश्व कल्याण की करी कामना

– राज्यपाल ने उत्तराखण्ड के निरंतर विकास और नागरिकों की खुशहाली के लिए भी मांगा बाबा से आशीर्वाद
रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को प्रातः पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा संपूर्ण विश्व, मानवता एवं उत्तराखण्ड के सतत विकास के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा।
राज्यपाल ने तीर्थ पुरोहित समाज से भी भेंट की, जिनके द्वारा पारंपरिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत किया गया। उन्होंने इस अवसर को अत्यंत भावुक और आध्यात्मिक बताते हुए पुरोहित समाज के योगदान को सराहा। पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने मंदिर प्रांगण में एकत्र श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और ‘बोलो बाबा केदारनाथ की जय’ के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा, ‘‘शिवभक्त से बड़ा इस संसार में कोई नहीं है। केदारघाटी के कण-कण में भगवान शिव का वास है। यहां के पर्वतों में भगवान शिव की छवि स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर होती है। इस दिव्य भूमि पर कदम रखते ही मन ध्यानमग्न हो जाता है।’’
इस अवसर पर राज्यपाल ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। राज्यपाल ने यात्रा मार्ग पर चिकित्सा व्यवस्थाओं, सुरक्षा एवं अन्य जन सुविधाओं की सराहना करते हुए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और मंदिर समिति के प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सफल, सुरक्षित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने में इन सभी विभागों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए सभी पूरी निष्ठा से सेवा करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार और पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंड उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून से 32 से अधिक आकाशियन्स ने JEE एडवांस्ड 2025 में शानदार प्रदर्शन किया

Primetimes Newz

80वे स्वतंत्रता दिवस पर निकाली भब्य तिरंगा रैली, 101 फीट ऊचें राष्ट्रीय ध्वज स्थल का हुआ लोकार्पण

Primetimes Newz

राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने रेशु कुमार चौधरी

Primetimes Newz

Leave a Comment