26.6 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सड़क सुरक्षा माह के तहत गोपेश्वर जिला मुख्यालय में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Under Road Safety Month, students took out an awareness rally in Gopeshwar district headquarters

-जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने क्लेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
-विभागों को सड़क सुरक्षा माह में प्रस्तावित कार्यो को पूर्ण करने के दिए निर्देश।
-सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ।
चमोली(आरएनएस)।  सड़क दुर्घटनाओं रोकथाम और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर परिवहन विभाग के तत्वाधान में 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय में छात्रों ने विशाल रैली निकालते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने क्लेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षित यातायात नियमों का पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलाई।
सड़क सुरक्षा माह में विभागीय स्तर पर प्रस्तावित कार्यो को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने क्लेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सुरक्षित यातायात नियमों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए लोगों जागरूक किया जाए। विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की बीच ब्लाक और जिला स्तर पर चित्रकला, निबंध, स्लोगन, बाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाए। सर्वाधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में रोड सैफ्टी कार्नर बनाने हेतु स्थान उपलब्ध कराने के साथ ही प्रार्थना सभा में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाए। छात्र-छात्राओं को माई भारत पोर्टल (my bharat.gov.in) पर ऑनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित करें।
जिलाधिकारी ने सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि नए मानकों के अनुसार जिले की सभी सड़कों का संयुक्त सर्वेक्षण पूरा किया जाए। मार्ग की चौड़ाई, मार्ग पर मोड, ढलान और सड़क मार्ग पर किए गए सुरक्षात्मक कार्यो का विवरण उपलब्ध करें। स्वास्थ्य विभाग को प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के वाहन चालकों को फर्स्ट एड किट का वितरण, गरीब वाहन चालकों को निशुल्क चश्मा और सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सुरक्षा हेतु फर्स्ट एड किट की जानकारी देने हेतु कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को वाहनों की फिटनेस व विशेष चैकिंग अभियान चलाते हुए ओवर स्पीड और सड़क सुरक्षा संबंधी अभियोगों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सड़क सुरक्षा माह की बैठक में एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम सीएस बशिष्ठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अभिषेक गुप्ता, जिला परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र, मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह आदि मौजूद थे।

Related posts

इंडियन बैंक ने स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने 126 नव चयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये

Primetimes Newz

01 साल से थे दाखिल खारिज को परेशान , डीएम के संज्ञान में आते ही हुआ समाधान

Primetimes Newz

Leave a Comment