19.8 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हृदयेश की चौथी पुण्य तिथि पर प्रदेश कांग्रेस ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

एच एन बहुगुणा व एन डी तिवारी के बाद सबसे ज्यादा संसदीय अनुभव वाली नेता थीं डॉक्टर इंदिरा हृदयेश- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून, 13जून 2025( हमारी चौपाल)उत्तराखंड के नेताओं में स्वर्गीय एच एन बहुगुणा व स्वर्गीय एन डी तिवारी के बाद सबसे लंबे संसदीय अनुभव की धनी थीं डॉक्टर इंदिरा हृदयेश यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हृदयेश की चौथी पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि डॉक्टर इंदिरा हृदयेश एक लोकप्रिय नेता होने के साथ साथ बहुत ही कुशल प्रशासक थीं व सदन में फ्लोर मैनेजमेंट में उनका कोई सानी नहीं था। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद वे पहली अंतरिम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता रहीं और पहली निर्वाचित सरकार में विधायक बनने के साथ पीडब्लूडी व संसदीय कार्य मंत्री बनीं फिर तीसरी विधानसभा में पुनः वित्तमंत्री बनीं और चौथी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनीं। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए वे हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनीं रहेंगी।

Related posts

हल्द्वानी में फर्जी ‘आर्मी मेजर’ गिरफ्तार, AI से बनाई सेना की वर्दी में तस्वीरें; युवतियों को प्रभावित करने के लिए रचा पूरा खेल

Primetimes Newz

विकासखंड डोईवाला के दूरस्थ इठारना में सरकार जनता के द्वार; डीएम ने सुनी जन समस्याएं; अधिकतर समस्याओं का निस्तारण

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

Primetimes Newz

Leave a Comment