23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ देहरादून के सारांश मित्तल ने NEET 2025 में चमकाया नाम, AIR 69 हासिल

देहरादून- 14 जून, 2025: देश की अग्रणी टेस्ट प्रिपरेटरी संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) ने गर्वपूर्वक घोषणा की है कि देहरादून के सारांश मित्तल ने NEET UG 2025 में ऑल इंडिया रैंक 69 हासिल कर टॉप स्कोरर के रूप में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, अनुशासित अध्ययन और AESL द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट मार्गदर्शन का नतीजा है। परीक्षा परिणाम आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित किए गए।

सारांश AESL के क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े थे, जो खासतौर पर NEET जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय AESL की मजबूत एकेडमिक नींव, कॉन्सेप्ट क्लैरिटी और नियमित अभ्यास को दिया।

“मैं आकाश का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। उनकी स्ट्रक्चर्ड स्टडी मैटेरियल, एक्सपर्ट फैकल्टी और पर्सनल गाइडेंस ने मेरी सफलता में अहम भूमिका निभाई,” सारांश ने कहा।

AESL के रीजनल डायरेक्टर श्री डी. के. मिश्रा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “हम अपने छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। देशभर के लाखों स्टूडेंट्स में टॉप स्कोर करना आसान नहीं होता। यह उनके कठोर परिश्रम, माता-पिता के सहयोग और हमारी एकेडमिक टीम की मेहनत का परिणाम है। हम उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हैं।”

NEET परीक्षा हर साल NTA द्वारा आयोजित की जाती है और यह भारत में MBBS, BDS, तथा आयुष (BAMS, BHMS, BUMS आदि) कोर्सों में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। यह उन छात्रों के लिए भी आवश्यक है जो विदेश में प्राइमरी मेडिकल क्वालिफिकेशन प्राप्त करना चाहते हैं।

Related posts

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में बिना मान्यता संचालित चार मदरसे सील

Primetimes Newz

गैंगरेप मामले में आक्रोशित कांग्रेस ने किया भाजपा का पुतला दहन

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड राज्य वन्यजीव बोर्ड की 22वीं बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment