रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
स्याल्दे/भिकियासैण। विकास खंड स्याल्दे के ग्राम पंचायत भरसोली के महाकाल सेवा समिति द्वारा शिव महापुराण कथा शुरू हो गई है। कथा कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई। कथा के मुख्य यजमान शंकर दत्त पपनोई उनकी धर्मपत्नी जानकी देवी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात कथा व्यास नन्दा वल्लभ पन्त द्वारा शिव महापुराण के माध्यम से सृष्टि के उधार हेतु भगवान शिव के विभिन्न रूपों का वर्णन किया।इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रताप सिंह ड़गवाल,महेन्द्र सिंह बंगारी,कैलाश ढौडियाल,हीरा सिंह बंगारी,कुन्दन सिंह मेहत्ता,लक्की प्रताप सिंह बंगारी,खुशहाल सिंह बंगारी,इंद्र सिंह मनराल,बचें सिंह बंगारी,मनोज चन्द्र जोशी आदि मौजूद रहे।

















