21.7 C
Dehradun, IN
September 22, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महाराज ने गुलदार के हमले में कंचन देवी के गंभीर रूप से घायल होने पर चिंता जताई

Maharaj gave instructions to the District Magistrate regarding the arrangements for Maa Kalinka Fair.

एयर एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु एम्स पहुंचने के दिये निर्देश

पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम देवराड़ी में 36 वर्षीय कंचन देवी पत्नी अर्जुन सिंह पर गुलदार के हमला में गंभीर रूप से घायल होने पर चिंता जताते हुए जिलाधिकारी से वार्ता कर तत्काल उन्हें एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में उनका उपचार करने के निर्देश दिए।myhitbet

श्री महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में गुलदार के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए वन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वह पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी के साथ-साथ गश्त बढ़ाकर तत्काल लोगों की सुरक्षा के सभी जरुरी कदम उठाएं। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों से कहा है कि गुलदार एवं जंगली जानवरों के छिपने के स्थान के साथ-साथ गांव के आसपास शीघ्रता से झाड़ियां का कटान करना सुनिश्चित करें।

Related posts

उत्तराखंड में आयुष सेवाएं ठप: 07 सूत्रीय मांगों को लेकर 800 अस्पतालों के डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अडिग

Primetimes Newz

रुड़की में दो बहनों की गोली मारकर हत्या, भाई गिरफ्तार; चरित्र पर शक के चलते वारदात को दिया अंजाम

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया खटीमा में 254 लाख की धनराशि से निर्माणाधीन मां पूर्णागिरी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment