27 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बहादरपुर जट में दर्जाधारी ने किया महाविद्यालय का निरीक्षण

हरिद्वार।  उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज बहादरपुर जट के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के तय मानको के अनुसार निर्माण कार्य होना चाहिए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने भवन निर्माण के लिए सीएम धामी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का आभार जताया। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान और ग्राम प्रधान राजेश वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार ग्राम बहादुरपुर में महाविद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Related posts

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कामयाबी पर किया जिलाबदर, अपराधी तपन दास 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

Primetimes Newz

पर्यावरण मित्रों को मिले सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

Primetimes Newz

टीबी मुक्त पंचायतों को किया सम्मानित

Primetimes Newz

Leave a Comment