21.8 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की बड़ी कामयाबी पर किया जिलाबदर, अपराधी तपन दास 20 नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

In a major success achieved by the police under the direction of the Nainital SSP, criminal Tapan Das—who had previously been externed from the district—was arrested with 20 narcotic injections.

कुलदीप कुमार, नैनीताल

नैनीताल। ड्रग फ्री देवभूमि को सार्थकता प्रदान करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी०सी० नैनीताल द्वारा चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस टीम ने भारी मात्रा में अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ एक शातिर अपराधी को दबोचा है, जो पूर्व में जिलाबदर होने के बावजूद भी लगातार फरार चल रहा था।

घटना विगत दिवस की सायं को थाना मुखानी टीम द्वारा मुखानी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान स्टील फैक्ट्री के पास, कमलुवागांजा रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध थाना मुखानी पर FIR No: 89/2026, धारा– 8/22 NDPS Act पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त
तपन दास (उम्र 24 वर्ष), पुत्र विनोद दास निवासी–गणपति विहार, शिव मंदिर के पास, कमलुवागांजा रोड, हरिपुर नायक, मुखानी (नैनीताल)
मूल निवासी पर्वतीय मोहल्ला, गैस गोदाम के सामने, बिठोरिया नंबर 01, थाना मुखानी (नैनीताल) है।

अभियुक्त तपन दास एक शातिर और आदतन अपराधी है। इसके आपराधिक इतिहास के मद्देनजर पूर्व में अभियुक्त के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। जिस क्रम में माननीय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई का आदेश पारित किया गया था। इसके बावजूद अभियुक्त कानून की आंख में धूल झोंककर लगातार फरार चल रहा था और क्षेत्र में अवैध नशे की तस्करी में लिप्त था।

आपराधिक इतिहास मे
अभियुक्त तपन दास के खिलाफ थाना मुखानी पर पहले से ही चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में विभिन्न मामले दर्ज हैं,जो
1. FIR No- 98/19: धारा 401 भादवि।
2. FIR No- 23/20: धारा 392, 411 भादवि।
3. FIR No- 112/21: धारा 380, 411, 34 भादवि।
4. FIR No- 165/21: धारा 4/25 आर्म्स एक्ट।
5. FIR No- 153/23: धारा 392 भादवि।
6. FIR No- 25/25: धारा 303(2) BNS मे शामिल है।

पुलिस टीम थाना मुखानी मे उप-निरीक्षक दीपा जोशी प्रभारी चौकी आरटीओ,
कांस्टेबल रोहित कुमार,
कांस्टेबल रवींद्र खाती शामिल रहे।

Related posts

 जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान :  मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

उत्तराखंड मंत्रिमंडल का बड़ा कदम: सहकारिता, बदरीनाथ सौंदर्यीकरण और पशुपालन योजनाओं को मिला नया आयाम

Primetimes Newz

दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण: महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment