27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

थराली में वन विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

Sloganeering against the forest department in Tharali

चमोली।  देवाल और थराली के सैकड़ों परिवारों को वन विभाग द्वारा वन भूमि से अविलम्ब भूमि खाली करने के नोटिस के खिलाफ थराली में गुरुवार को भी किसान सभा के बैनर तले लोगों का धरना जारी है। प्रभावित नोटिस वापस लिए जाने और आबादकारों की काबिज भूमि का नियमितीकरण किए जाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भी भेजा। गुरुवार को धरने में ग्रामीणों ने कहा कि चमोली के विकासखंड देवाल और थराली के पूर्णा, बेराधार, त्रिकोट, बमोटिया, देवसारी, सवाड़, मानमती, तोरती, हरमल सहित अन्य गांवों के सैकड़ों परिवारों में अपने भावी जीवन को लेकर भारी अनिश्चितता है। ग्रामीणों ने कहा कि वो चार-चार पीढ़ियों से वन भूमि में बसे भूमिहीन परिवारों को वन भूमि खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं, जो जनविरोधी और बहुत ही अन्यायपूर्ण है। ज्ञापन में सरकार से तुरंत नोटिस वापस ली जाने की मांग की गई है । मांगे ना माने जाने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी गई है। धरने में ललित, परधुमन सिंह, भूपाल सिंह, गोविंद सिंह, गोविंदी देवी, कमलेश राम, मोहन राम, जगदीश राम, सहित अन्य लोग बैठे रहे।

Related posts

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में रीच संस्था के पदाधिकारियों ने भेंट कर देहरादून में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले विरासत महोत्सव के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया।

Primetimes Newz

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन करेगा बागेश्वर, तैयारियों को अंतिम रूप  

Primetimes Newz

दून के उद्यमी शिवम अग्रवाल को मेरिलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी से मानद डॉक्टरेट की उपाधि  

Primetimes Newz

Leave a Comment