22.2 C
Dehradun, IN
November 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

गुरुद्वारे के लिए लिए अकाल तख्त साहिब में होगी बैठक

A meeting regarding the Gurdwara will be held at Akal Takht Sahib.

हरिद्वार(आरएनएस)।  ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के निर्माण का मामला एक बार फिर उठाया गया है। सिख समाज ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज से मुलाकात कर जल्द गुरुद्वारा निर्माण की मांग की।श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष सुबा सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में सिक्ख समाज ने जल्द गुरुद्वारा निर्माण के लिए मांग उठाई। तख्त श्री केशगढ़ साहिब (आनंदपुर साहिब) में मुलाकात के दौरान समिति अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि पिछले दस वर्षों से ज्ञान गोदडी गुरुद्वारे के लिए संगत शांतिपूर्वक धरना दे रही है। शासन प्रशासन संगत की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। हरकी पौड़ी के पास मूल स्थान को आवंटित किया जाए। जब तक भूमि आवंटित नहीं होती है धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। संरक्षक बाबा पंडत ने कहा कि भाजपा सरकार में कमेटियां भी बनी और सरकार के साथ वार्ता भी हुई उसके बाद भी सरकार कुछ नहीं कर रही है। इससे सिक्ख समाज में भारी रोष व्याप्त है। जल्द से जल्द सरकार मूल स्थान आवंटित करे जिससे गुरुद्वारे का कार्य प्रारंभ हो। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द गुरुद्वारा ज्ञान गोदडी साहिब के संबंध में एक बड़ी सभा श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर में की जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करके बहुत वर्षों से चले आ रहे हैं इस मसले का हल किया जाएगा। ज्ञान गोदडी गुरुद्वारे का संबंध गुरु नानक देव से जुड़ा हुआ है। इस दौरान बाबा सुल्तान लाडी, हरमोहन सिंह, उज्जल सिंह सेठी, सरबजीत सिंह, बलविंदर सिंह, जोगेंद्र सिंह, अमीर सिंह, जसकरण सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड की  हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

Primetimes Newz

कृषि मंत्री गणेश जोशी से पद्मश्री डॉ. रजनीकांत की शिष्टाचार भेंट, उत्तराखंड के जीआई टैग उत्पादों पर हुई चर्चा

Primetimes Newz

पीएम ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को डीएम ने समझाए दायित्व

Primetimes Newz

Leave a Comment