Home उत्तराखंड 155 बार रक्तदाता अनिल वर्मा व अन्य “थैलेसीमिया वॉरियर अवार्ड” से सम्मानित

155 बार रक्तदाता अनिल वर्मा व अन्य “थैलेसीमिया वॉरियर अवार्ड” से सम्मानित

Anil Verma, a blood donor with 155 donations to his credit, and others honored with the Thalassemia Warrior Award.
Anil Verma, a blood donor with 155 donations to his credit, and others honored with the Thalassemia Warrior Award.

स्वास्थ्य विभाग थैलासीमिया उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध : डॉ. अजय आर्य

#################
डॉ. अजय आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा उत्तराखंड सरकार ने कहा कि प्रदेश से थैलेसीमिया निवारण के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है।
डा. आर्य ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी के सभागार में सुविख्यात संस्था वीरा फाउंडेशन द्वारा “थैलेसीमिया से बचाव एवं व्यापक देखभाल ” विषय पर आयोजित सेमिनार तथा “थैलेसीमिया वॉरियर अवार्ड” समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्र -छत्राओं, थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों व उनके अभिभावकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहाँ थैलासीमिया मेजर से ग्रस्त मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से निःशुल्क रक्त संचरण तथा आयरन कीलेशन हेतु आवश्यक औषधियां उपलब्ध करा रहा है, वहीं जन जागरूकता के माध्यम से इसके पूर्ण निवारण हेतु प्रतिबद्ध रूप से प्रयत्नशील है।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य एवं डीन डा. गीता जैन ने बताया कि थैलेसीमिया मेज़र मरीजों के लिए उत्तराखंड के चार जनपदों नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून एवं हरिद्वार के डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर में समुचित व्यवस्था है। साथ ही कौन्सिलिंग, कंसल्टेशन, इन्वेस्टीगेशन तथा टेस्ट के माध्यम से थैलासीमिया को रोकने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। एचबी ए2 टेस्ट निःशुल्क कर दिया गया है। इसके साथ ही अधिक से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि रक्त संचरण पर आधारित मरीजों को समुचित मात्रा और समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
सेमिनार में थैलेसीमिया क्या है ? थैलेसीमिया एवं आनुवांशिकता, रोग अवस्था व संवाहक अवस्था की जाँच, सी बी सी, एचबी ए2, एचपीएलसी, एचबी इलेक्ट्रोफोरेसिस, थैलेसीमिया माइनर- इंटरमीडिएट,- ट्रेट, विवाह से पूर्व तथा गर्भावस्था में जांच, थैलेसीमिया मेजर की पहचान व माइनर से अंतर, कानून सम्मत गर्भपात सुविधा, मरीजों के लिए सरकारी योजनाएं व सुविधाएं, आजीवन नियमित रक्त संचरण प्रणाली उपचार, रक्त मज्जा प्रत्यारोपण, स्टेम सेल प्रत्यारोपण व जीन थेरेपी से सम्पूर्ण इलाज, आयरन कीलेशन थेरेपी, एनीमिया एवं उपचार तथा रक्तदान -जीवन दान अभियान आदि अनेक विषयों पर एक्सपर्ट ने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही प्रश्न – उत्तर के माध्यम से विद्यार्थियों, मरीजों व उनके अभिभावकों की थैलेसीमिया सम्बन्धी शंकाओं का समाधान किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक व वीरा फाउंडेशन के चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर विनोद डोभाल ने अतिथियों का स्वागत किया तथा वीरा फाउंडेशन को नॉन प्रॉफिट एन.जी.ओ बताते हुए इसके द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण , प्रशिक्षण, आजीविका एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में संस्था के कार्यों,कार्यप्रणाली और उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
इस अवसर पर थैलेसीमिया निवारण, रक्तदान एवं जनजागरूकता में सतत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्नल (डा.) जसजीत सिंह सीनियर कंसलटेंट क्लिनिकल हिमेटौलॉजी ग्राफ़िक एरा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस , प्रोफेसर डॉ. तबस्सुम नकवी वाईस चांसलर ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी, डॉ. रतन मणि मैनेजर एवं काउन्सलर डीईआईसी कोरोनेशन अस्पताल, डॉ. ए एस उनियाल संयुक्त निदेशक/ अपर निदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड, एडवोकेट अंजना साहनी,प्रेजिडेंट रोटरी इंटरनेशनल, डॉ. शशि उप्रेती प्रभारी ब्लड बैंक दून हॉस्पिटल, डॉ.संजय उप्रेती प्रभारी आईएमए ब्लड बैंक , डॉ. तन्वी खन्ना एसोसिस्ट प्रोफेसर श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल, रक्तदाता शिरोमणि डॉ.अनिल वर्मा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून, एसोसिएट प्रोफेसर (डॉ) संगीता रावत डी डी कॉलेज, रोटरी क्लब देहरादून की प्रेजिडेंट मेघा बंसल, रोटरी क्लब शिवालिक प्रेजिडेंट तपन कौशिक, डॉ. अंजुम अग्रवाल वाईस चांसलर ग्लोबल यूनिवर्सिटी, श्री पुनीत कौड़ा अध्यक्ष हिमालयन थैलेसिमिक्स सोसाइटी देहरादून, डॉ. शिव मोहन शुक्ला सी एम ओ पौड़ी गढ़वाल , असिस्टेंट प्रोफ़ेसर (डॉ.) स्वाति रास बिहारी बोस सुभारती यूनिवर्सिटी , श्री पुष्पधर सेक्रेटरी रोटरी इंटरनेशनल , पास्ट असिस्टेंट गवर्नर तपन कौशिक, श्रीमती आस्था कौशिक, डॉ. ज्योति जुयाल पंत निदेशक सुशीला इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस को वीरा फाउंडेशन ” थैला सीमिया वारियर सम्मान ” से नवाज़ा गया।
इस अवसर पर वीरा फाउंडेशन की संस्थापक सदस्य सारिका भट्ट, जिला समन्वयक आकाश ध्यानी, बोर्ड एडवाइजर देवेंद्र बुड़ाकोटी, डायरेक्टर वुमैन चाइल्ड डेवलपमेंट रवि मालवान, मीडिया प्रभारी यशवीर राणा जी, सी एस आर प्रोजेक्ट हैड निरंजन कौर, प्रोजेक्ट ऑफिसर ऋचा उनियाल, प्रेरणा प्रजापति प्रोजेक्ट ऑफिसर पर्यावरण, ट्रेनी दीपांशु कोठारी सहित बड़ी संख्या में थैला सीमिया मरीज, अभिभावक तथा हिल यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राए उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस के डॉ. अनिल वर्मा तथा वीरा फाउंडेशन की निरंजन कौर ने किया।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर विनोद डोभाल ने ग्राफ़िक एरा यूनिवर्सिटी के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला सहित समस्त विशेषज्ञ वक्ताओं, अतिथियों, विद्यार्थियों, थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों व उनके माता-पिता का आभार व्यक्त किया।