23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

आग लगाने वाले व्यक्ति पर किया गया मुकदमा दर्ज

Case filed against person who set fire

चमोली। बुधवार को किसी व्यक्ति ने वन विभाग को जानकारी दी  कि एक व्यक्ति वन पंचायत क्षेत्र मठ छडेता के वन पंचायत क्षेत्र में आग लगा रहा है। वन विभाग द्वारा टीम गठित कर उप वन क्षेत्राधिकारी डब्बल सिंह वन आरक्षी अरविन्द व वन दरोगा प्रदीप को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर टीम ने पाया एक व्यक्ति बकरियों को चराते हुए आग लगाते हुए जा रहा है। टीम द्वारा उससे पूछताछ की गयी। उसने अपना नाम वीरेन्द्र सिंह ग्राम मठ पोस्ट बेमरू बताया। साथ ही उसने बताया कि उसने बकरियों के लिए हरी घास के प्रयोजन से आग लगाई है अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया तत्पश्चात् अभियुक्त वीरेन्द्र सिंह पुत्र वादर सिंह निवासी ग्राम.मठ पो०.बेमरू के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने अभियुक्त को बताया कि वन पंचायत क्षेत्र में आग लगाना अपराध की श्रेणी में आता है।

Related posts

शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम

Primetimes Newz

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय उत्तराखंड पक्षी प्रदर्शनी में सजी विभिन्न पक्षियों की अनोखी दुनिया, छात्रों ने जाना प्रकृति का अनमोल खजाना

Primetimes Newz

कमिश्नर गढ़वाल ने आपदा कंट्रोल रूम  पहुंचकर की राहत बचाव कार्यों की समीक्षा

Primetimes Newz

Leave a Comment