Home उत्तराखंड पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईपीएस ने जनपद चम्पावत का...

पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईपीएस ने जनपद चम्पावत का किया भ्रमण, भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक की आयोजित

Inspector General of Police (Kumaon Range), Ms. Nivedita Kukreti (IPS), visited Champawat district, inspected the security arrangements along the India-Nepal border, and held a review meeting.
Inspector General of Police (Kumaon Range), Ms. Nivedita Kukreti (IPS), visited Champawat district, inspected the security arrangements along the India-Nepal border, and held a review meeting.

कुलदीप सोलीवाल, नैनीताल

चम्पावत (उत्तराखंड)।पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र श्रीमती निवेदिता कुकरेती, आईपीएस द्वारा जनपद चम्पावत का भ्रमण कर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने सर्वप्रथम बनबसा स्थित भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण कर सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस बल की कार्यप्रणाली, सुरक्षा प्रबंधों एवं सतर्कता का जायजा लिया। उन्होंने सीमा पर प्रभावी निगरानी बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतत नजर रखने तथा संबंधित एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत पुलिस महानिरीक्षक ने जनपद प्रभारी एवं समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान, यातायात प्रबंधन तथा लंबित विवेचनाओं सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने जनहित एवं प्रभावी पुलिसिंग को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को संवेदनशील, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुख कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनावरण, महिला एवं बाल सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने, साइबर अपराधों के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित करने तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि जनता के साथ बेहतर संवाद, त्वरित शिकायत निस्तारण
एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता एवं समर्पण के साथ कार्य करें, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।