21.4 C
Dehradun, IN
October 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

स्थानीय युवाओं को रोजगार देगी छप्पन करोड की सतपुली झील: महाराज

Satpuli lake worth 56 crores will provide employment to local youth Maharaj

सतपुली नगर पंचायत की चुनावी सभा ट्रिपल इंजन पर जोर

सतपुली। भाजपा की सरकार में सतपुली नगर पंचायत का चहुंमुखी विकास हो रहा है। बहुप्रतीक्षित सतपुली झील निर्माण हेतु नाबर्ड से 56,34,9700 (छप्पन करोड चौतीस हजार सत्तानबे हजार) रुपये स्वीकृत हुए हैं। सतपुली झील निर्माण के बाद एक और जहां स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा वहीं दूसरी ओर यहां पर विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जाएगी।

उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता, चौबट्टाखाल विधायक और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अंजना वर्मा और पार्टी के सभी वार्ड प्रत्याशियों के सर्मथन में सतपुली बाजार में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नगर पचांयत सतपुली के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य हेतु रुपये 1,61,4400 (एक करोड़ इकसठ लाख चवालीस हजार) स्वीकृत किए गए। दगलेश्वर महादेव मन्दिर में स्नानागार का निर्माण व सौन्दर्यकरण के लिए रुपये 76,00,000 (छियत्तर लाख) की लागत से विनिर्माण कार्य, चल रहा है। सतपुली में 2,81,00,000 (दो करोड इक्यासी लाख) की लागत से बहुंमजिला शॉपिग काम्प्लेक्श, सुलभ शौचालय और पार्किंग का निर्माण कार्य किया गया है।
औडल बड़ा में गौशाला निर्माण हेतु 76,00,000 (छियत्तर लाख) रुपए लागत से निर्माण कार्य चल रहे हैं। सतपुली में 25,56,00,000 (पच्चीस करोड़ छप्पन लाख) रुपये की लागत से नगरीय पम्पिग पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। पर्यटन विभाग से सतपुली में 40 शय्याओं के पर्यटन आवास गृह हेतु रुपये 4,42,65,000 (चार करोड़ बयालीस लाख पैसठ हजार) की स्वीकृति के साथ निर्माण कार्य चल रहा है।
कार पार्किंग निर्माण हेतु रुपये 3,52,53,000 (तीन करोड़ बावन लाख तिरेपन हजार) की स्वीकृति साथ निर्माण कार्य किया जा रहा है। सिचाई विभाग से सतपुली में निरीक्षण भवन एवं डारमेट्री निर्माण कार्य के लिए रुपये 2,43,88,000 (दो करोड़ तिरालीस लाख अठ्‌ठासी हजार) की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है।

श्री महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। जिस प्रकार तेजी के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है और उत्तराखंड में पर्यटकों व यात्रियों की संख्या में लगातार बड़ी मात्रा में इजाफा हो रही है उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वह विज़न साकार होने लगा है जब उन्होंने कहा था कि आने वाला अगला दशक उत्तराखंड का होगा।

उन्होंने जनता से भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अंजना वर्मा सहित सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूर है।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण

Primetimes Newz

राज्यपाल  ने  किया “माउंटेन्स ऑफ लेबर, करन्ट्स ऑफ चेंज-वुमैंस लाइवलीहुड एंड इकोनॉमिक ट्रांजिशंस इन द हिमालयन रीजन एंड उत्तराखण्ड’’ पुस्तक का विमोचन

Primetimes Newz

जिज्ञासा यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन

Primetimes Newz

Leave a Comment