21.5 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

थाना दिवस पर सल्ट पुलिस ने सुनी जनसमस्याएं, मौके पर किया समाधान

Salt police heard public grievances during 'Thana Diwas' and resolved them on the spot.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।आगामी विधानसभा सत्र एवं त्योहारों के मद्देनजर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सव्ट पुलिस ने अपील की है।
साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं नवीन कानूनों के प्रति नागरिकों को किया जागरूक किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा के निर्देशन में *थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह द्वारा थाना सल्ट में थाना दिवस का आयोजन किया गया।
थाना दिवस में थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्य, वार्ड मेंबर, पुलिस पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान थानाध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया, तथा प्राप्त समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
आगामी विधानसभा सत्र एवं त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही नागरिकों को किरायेदारों एवं मजदूरों का सत्यापन कराने, साइबर अपराधों से बचाव, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, बाल विवाह की रोकथाम, महिला अपराधों की रोकथाम तथा नवीन आपराधिक कानूनों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त नागरिकों को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों डायल-112, महिला हेल्पलाइन-1090, साइबर हेल्पलाइन-1930, आपदा हेल्पलाइन-1070 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related posts

श्रीनगर के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मलिक के जन्मोत्सव पर उत्तराखंड में गूंजा सेवा का संदेश।

Primetimes Newz

अभाविप राष्ट्रीय अधिवेशन प्रांगण में लगी भव्य ‘रानी अब्बक्का प्रदर्शनी’ का किया गया उद्घाटन

Primetimes Newz

Leave a Comment