21.5 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

विधानसभा सत्र की सुरक्षा को लेकर एसएसपी अल्मोड़ा सख्त, चौखुटिया में पुलिस बल को किया ब्रीफ

Almora SSP takes a strict stance on security for the Legislative Assembly session; briefs police personnel in Chaukhutia.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

*ड्यूटी में पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं मुस्तैदी के साथ तैनात रहने के निर्देश
संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और वीआईपी आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर जोर

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 27.10.2026 को भराड़ीसैंण (गैरसैंण), जनपद चमोली में प्रस्तावित उत्तराखण्ड विधानसभा तृतीय सत्र-2026 के दृष्टिगत कोतवाली चौखुटिया में ड्यूटी हेतु नियुक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उनके द्वारा सुरक्षा प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के अनुरूप पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। सभी पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहने, संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा वीआईपी आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
साथ ही, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने, ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का अनावश्यक प्रयोग न करने, बिना अनुमति ड्यूटी पॉइंट न छोड़ने व प्रभारी अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण जिम्मेदारी, सतर्कता एवं आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें तथा प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Related posts

दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं होंगी दुरूस्त: डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में नए सत्र की शुरुआत, शहर का पहला एआई इंटीग्रेटेड स्कूल बना

Primetimes Newz

चकराता में बड़ा हादसा: लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोग घायल

Primetimes Newz

Leave a Comment