रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
32 बोर की देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस व एक रम्पुरिया चाकू बरामद, कार सीज,
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।सत्र व आगामी त्योहारों के मद्देनजर अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा विधानसभा सत्र 2026 व आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद के समस्त थाना,कोतवाली प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा व्यापक चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में *सीओ अल्मोड़ा,रानीखेत बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में की सांय थानाध्यक्ष सल्ट एवं प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में थाना सल्ट एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कठपतिया तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कार संख्या UK19TA-1942 (अर्टिगा) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल .32 बोर, 02 जिंदा कारतूस एवं एक अवैध चाकू (रम्पुरिया) बरामद किया गया। अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि हम पहाड़ो से गांजा खरीदकर रामनगर में ऊचे दामों पर बचने की फिराख में थे।
पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में मु0अ0सं0- 20/2026, धारा 03/04/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही बरामद कार को सीज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों मे
भानू प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की बिष्ट (उम्र 26 वर्ष) पुत्र जसपाल सिंह बिष्ट निवासी पेट पड़ाव चौराहा रामनगर, जनपद नैनीताल,
अंकित सिंह उर्फ छोटू उम्र 21 वर्ष पुत्र सुभाष सिंह, निवासी लूटाबड़, रामनगर, जनपद नैनीताल है।
आपराधिक इतिहास मे
भानू प्रताप बिष्ट उर्फ लक्की बिष्ट के विरूद्ध
1. मु0अ0सं0-108/24 धारा 147/148/324/504/506 भा0द0वि0, कोतवाली रामनगर नैनीताल
2. मु0अ0सं0-128/24 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 कोतवाली रामनगर नैनीताल
3. मु0अ0सं0-531/23 धारा 147/148/323/307 भा0द0वि0 कोतवाली रामनगर नैनीताल व
अंकित सिंह उर्फ छोटू के विरूद्ध-
1. मु0अ0सं0-116/24 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट कोतवाली रामनगर नैनीताल
2. मु0अ0सं0-129/24 धारा 3/25 शस्त्र अधि0 कोतवाली रामनगर नैनीताल
3. मु0अ0सं0-531/23 धारा 307/147/148/323/504/506 भा0द0वि0 कोतवाली रामनगर नैनीताल
4. मु0अ0सं0-237/25 धारा 109/115/190/191(2)191(3)/351(2)/352 BNS कोतवाली रामनगर नैनीताल मे एक्ट शामिल है।
पुलिस टीम- मे
अपर उप निरीक्षक लोमेश कुमार, थाना सल्ट,
हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार थाना सल्ट,
हेड कांस्टेबल हेमन्त मनराल थाना सल्ट,
हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा,
कांस्टेबल नीरज कुमार एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।
