21.4 C
Dehradun, IN
October 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

निगम के सभी वार्डों में अच्छी होगी सफाई: श्रेष्ठा

There will be good cleanliness in all the wards of the corporation Shrestha

रुड़की।  रुड़की नगर निगम सीट पर मेयर पद की निर्दलीय प्रत्याशी श्रेष्ठा राणा के पक्ष में पूर्व मेयर यशपाल राणा ने शनिवार को अनाज मंडी में सभा को संबोधित किया। इसके साथ ही मकतूल पुरी में जनसंपर्क किया। अनाज मंडी में सभा के दौरान पूर्व मेयर यशपाल राणा ने कहा कि व्यापारी वर्ग के साथ वह हमेशा से खड़े रहे हैं। अपने पुराने कार्यकाल में व्यापारियों के हितों के लिए कई कार्य किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का समर्थन उनके साथ है और निश्चित तौर पर जीत श्रेष्ठा राणा की होनी है। जीत के बाद एक बार फिर से व्यापारी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगे। इस दौरान व्यापारियों ने राणा का फूल वर्षा कर स्वागत किया। वहीं मकतूलपुरी में श्रेष्ठा राणा और यशपाल राणा ने डोर टू जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि निगम के सभी वार्डों में अच्छी सफाई व्यवस्था, सड़कों और नालियों का निर्माण करवाना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा। इसके साथ ही कई स्थानों पर जलभराव की समस्या है उसके निदान के लिए भी कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अरविंद कश्यप, अमनदीप सिंह टीनू,अन्नू गोयल, दीपक गोयल, राजेश कुमार, शालू, मानिक अरोड़ा, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related posts

मत्स्य पालकों का एनएफडीपी पोर्टल में पंजीकरण कराया

Primetimes Newz

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय ‘कॉफी मॉर्निंग’ और ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ उत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

Primetimes Newz

समकालीन अध्यात्म और कथा-साहित्य का सशक्त संवाद: नई दिल्ली में कार्तिकेय वाजपेयी की पुस्तक ‘द अनबिकमिंग’ का लोकार्पण

Primetimes Newz

Leave a Comment