Home Blog Page 586

चार घंटे तक इकबालपुर समिति पर किसानों का धरना प्रदर्शन

25.02.2022

घटतौली और समय पर गन्ना पर्ची नहीं मिलने से नाराज किसानों ने इकबालपुर समिति का घेराव कर लिया। करीब चार घंटे तक किसान वहीं पर डटे रहे। किसानों को देख समिति कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए। समिति सचिव ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया। जिसके बाद करीब चार बजे के आसपास किसानों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। किसानों ने समिति सचिव को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। कहा कि यदि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया गया तो दो दिन बाद समिति पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा।
इस दौरान नाजिम अली, संजीव कुशवाह, मुबारिक अली, प्रदीप त्यागी, कारी शहशाद, इरशाद, जावेद अली, पवन रोड, सतीश, अरशद, सोनू चौधरी, जावेद, महेंद्र सिंह, आचार्य घनश्याम और कुलदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।

बच्चों को बांटे अंडे, गर्भवतियों को किया जागरूक

25.02.2022

नगर के सिमलगैर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को विभिन्न सामाग्री बांटी गई। साथ ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीमा खत्री ने तीन से छह साल के बच्चों को अंडे और वाटर बोतल वितरित किए। साथ ही उन्होंने गर्भवती और धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार, स्तनपान के बारे में भी बताया। यहां सहायक कंचन पाटनी सहित कई महिलाएं-बच्चे मौजूद रहे।

लंबित वेतन के भुगतान को रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

25.02.2022

जनवरी माह के वेतन भुगतान की मांग को रोडवेज कर्मियों का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को भी नाराज कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले डिपो कार्यालय में प्रदर्शन किया। निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि फरवरी माह बीतने को है लेकिन अब तक उन्हें जनवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। जबकि दिसंबर माह का वेतन भी एक दो दिन पहले ही मिला है। कहा कि नियमित समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने एक स्वर में जल्द से जल्द जनवरी माह के वेतन भुगतान की मांग की। कहा कि जब तक जनवरी माह के वेतन का भुगतान नहीं होगा तब तक कर्मचारी दो घंटे कार्यबहिष्कार पर रहेगें। यहां शाखा अध्यक्ष गोविंद प्रसाद टम्टा, शाखा मंत्री रामदत्त पपनै, रोहित, जीवन, सुरेश नेगी, रमेश जोशी, भगवती नेगी, आनंदी शुक्ला, समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।

सड़क दुर्घटना में पीएसी मुख्य आरक्षी की मौत

25.02.2022

रुद्रपुर में 46वीं वाहिनी पीएसी में तैनात मुख्य आरक्षी की काशीपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह बाइक से काशीपुर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पीएसी के सेनानायक समेत आला अधिकारी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे।
46वीं वाहिनी पीएसी की सी कंपनी में तैनात मुख्य आरक्षी गोविंद गिरि (35) मूलरूप से बैजनाथ बागेश्वर के रहने वाले थे। वर्ष 2005 में पीएसी में भर्ती होने के बाद उसकी वर्ष 2017 में 46वीं वाहिनी में तैनाती हुई थी। गोविंद अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ हल्द्वानी स्थित पीलीकोठी के पास किराये के एक मकान में रहता थे और 20 फरवरी से पितृत्व अवकाश पर थे। गुरुवार की सुबह वह अपनी बाइक से किसी काम से काशीपुर की ओर जा रहे थे। अचानक काशीपुर के गदरपुर बीच हाईवे पर दानपुर-जाफरपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को आगे से टक्कर मार दी। जिससे वह छिटककर हाईवे किनारे जा गिरे और हेलमेट चकनाचूर हो गया। जवान को सड़क पर पड़ा देख राहगीर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पीएसी सेनानायक रामचंद्र राजगुरु, डीसी डॉ. हरीश वर्मा, एसी दीवान सिंह मेहता, आनंद राम सहित आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे। हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पीएसी जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा है। सीओ सदर अभय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में पीएसी कर्मी की मौत मामले में घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही वाहन का पता लगाकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने किया थराली स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

25.02.2022

जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली का औचक निरीक्षण किया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल मे साफ सफाई व अन्य व्यवस्थाओ को लेकर अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली पहुंचे चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था और पिछले 7 माह से बन्द पड़ी एक्सरे मशीन को लेकर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वस्थ केंद मे ओपीडी, सहित वार्डों का जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्यचिकित्साधिकारी चमोली एसपी कुड़ियाल भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने के साथ ही सीएमओ चमोली को थराली स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन की व्यवस्था भी ठीक करने के भी निर्देश दिए।

चार दिवसीय रेडक्रॉस वाउचर प्रशिक्षण संपंन

25.02.2022

भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा उत्तराखंड के सहयोग से चल रहा चार दिवसीय रेडक्रॉस वाउचर प्रशिक्षण संपंन हो गया। इस मौके पर वॉलियन्टरों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जबकि रेडक्रॉस की अनेक जानकारियां दी गई। भारतीय रेडक्रॉस समिति रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद में चार दिवसीय रेडक्रॉस वाउचर प्रशिक्षण के अंतिम दिन राज्य प्रतिनिधि मुंशी चैमवाल, तहसील प्रभारी देवेन्द्र खत्री एवं मास्टर ट्रेनर राजवेन्द्र रावत द्वारा मुख्य अतिथि समिति के महासचिव डॉ एमएस अंसारी, विशिष्ठ अतिथि डॉ बीके शुक्ला, प्राचार्य डॉ जगमोहन रावत, अनूप सेमवाल, कोषाध्यक्ष रेडक्रॉस रुद्रप्रयाग, जसपाल भारती सचिव रेडक्रॉस रुद्रप्रयाग को पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। भारतीय रेडक्रॉस समिति देहरादून के उप सचिव हरीश चन्द्र शर्मा ने प्रशिक्षण में उपस्थित वॉलियन्टरों को रेडक्रॉस के मूल सि़द्धान्तों की जानकारी दी। कहा कि समर्पित भाव से मानव दुःखों की सेवा करने में ही समिति की सार्थकता है। समस्त प्रतिभागियों को पूर्व में दिए गए प्रशिक्षणों के आधार पर हर विषय को लेकर विचार व्यक्त किए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बीके शुक्ला ने प्रतिभागियों को दिए गए प्रशिक्षण की सराहना करते हुए भविष्य में भी रेडक्रॉस के इस तरह के कार्यक्रमों को समस्त महाविद्यालयों में किए जाने की पैरवी की। रेडक्रॉस के महासचिव डॉ एमएस अंसारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अग्रिम प्रशिक्षणों को करवाने का आश्वासन दिया गया। प्रशिक्षण में कोषाध्यक्ष रेडक्रॅास अनूप सेमवाल व सचिव रेडक्रॉस जसपाल भारती द्वारा समस्त प्रतिभागियों को कार्यक्रम के सफल सम्पादन के लिए बधाई दी गई। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में रेडक्रॉस की गतिविधियों को संचालित करने की अपेक्षा की गई। वाउचर प्रशिक्षण में अतिथियों द्वारा राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग के प्राचार्य के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

मुस्लिम कारीगर कर रहे शिवभक्तों के लिए कांवड़ तैयार

25.02.2022

शारदीय कांवड़ मेले में आने वाले कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों के लिए कांवड़ ज्वालापुर के विभिन्न मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मुस्लिम परिवारों द्वारा तैयार की जा रही है। कांवड़ तैयार करने में जुटे फुरकान, मेहरबान, इमरान का कहना है कि कांवड़ तैयार करना उनका पुश्तैनी काम है। लंबे समय से परिवार सहित कांवड़ बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष में दो बार होने वाले कांवड़ मेले के लिए कांवड़ तैयार करने से उन्हें अच्छी आय हो जाती है। लेकिन दो वर्ष से कोरोना के चलते कांवड़ मेला नहीं होने से भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। अब कोरोना में राहत मिलने के बाद कांवड़ मेला शुरू होने से शिवभक्तों के आने से उन्हें भी काम मिला है। परिवार सहित 15 दिन से कांवड़ तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना 25-30 कांवड़ तैयार करते हैं। शामू ने बताया कि ज्वालापुर के अलावा पंतदीप मैदान में कांवड़ बाजार में भी कांवड़ तैयार की जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ का थोक कारोबार करने वाले व्यापारियों को भी आर्डर पर कांवड़ तैयार कर सप्लाई करते हैं। भाजपा नेता गुलफाम पीरजी ने बताया कि वर्षो से ज्वालापुर के मुस्लिम कारीगर शिवभक्तों के लिए कांवड़ तैयार करने का काम कर रहे हैं। इससे भारतीय समाज के एकता व भाईचारे को भी मजबूती मिलती है।

काशवी ने किया हरिद्वार और उत्तराखण्ड का नाम रोशन:  अनिता शर्मा

25.02.2022

जयपुर राजस्थान की किडस मॉडलिंग कंपनी आईएलएफएच (इंडिया लिटिल फैशन हंटर्स) ने कृष्णा नगर निवासी काशवी बहल का राष्ट्रीय स्तर के किड्स फैशन शो में हरिद्वार के लिए ब्रांड फेस घोषित किया है। कंपनी ने काशवी को अपने कैलेंडर और मैगजीन में भी स्थान दिया है।
डीएवी स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा काशवी बहल को किडस मॉडलिंग कंपनी द्वारा ब्रांड फेस बनाए जाने पर मेयर अनिता शर्मा ने अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि यह हरिद्वार के लिए बहुत गर्व का पल है। एक छोटी सी बेटी ने पूरे शहर और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। मेयर ने कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही पढ़ाई के साथ साथ अन्य एक्टिविटीज में प्रतिभाग करना चाहिए। दूसरे बच्चों को भी काशवी बहल जैसे बच्चों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। जिसे रोकने की जिम्मेदारी सभी की है। इसके लिए अभिभावकों को बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उनके साथ अधिक वक्त बिताना चाहिए और उनकी समस्याओं को समझना चाहिए। इस अवसर पर काशवी के दादा हरीश बहल, दादी बिमला बहल, पिता विक्की बहल, मां आरती बहल, गौरव शर्मा, वसीम सलमानी आदि मौजूद रहे।

शांतिभंग में छह गिरफ्तार

25.02.2022

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोपों में गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराधों की रोकथाम के लिए संदिग्धों एवं वाहन चेकिंग के दौरान दीपक, उदय, संजीव कुमार, विजय कुमार, भानु व पंकज निवासी लोधा मंडी ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम में एसआइ्र महिपाल सैनी, कांस्टेबल भरत, राजपाल, महावीर, दिनेश, सर्वजीत शामिल रहे। इसके अलावा पुलिस ने एक वारंटी को मासूम निवासी गाड़ोवाली थाना पथरी को भी गिरफ्तार किया है।

गौ, गंगा, गीता के संरक्षण संवर्द्धन से ही देश व समाज का कल्याण होगा: अमित भट्ट

25.02.2022

देश व समाज कल्याण को समर्पित जय श्री गंगा मां गौशाला आश्रम ट्रस्ट हरिद्वार लोगों में मां गंगा के प्रति सद्भावना पैदा कर गंगा को स्वच्छ निर्मल करने के लिए प्रेरित कर श्रद्धालु भक्तों के साथ साथ लोगों  को जागरूक करने में जुटा हुआ है। जय श्री गंगा मां गौशाला आश्रम ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष अमित भट्ट ने बताया कि ट्रस्ट पिछले कई वर्षों से गौ, गंगा, गीता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रहा है।  अमित भट्ट ने कहा कि सभी को गौ, गंगा, गीता का सम्मान करते हुए सदैव इनके संरक्षण व संवर्धन में योगदान करना चाहिए। गौ, गंगा, गीता के संरक्षण संवर्द्धन से ही देश व समाज का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि हमे अपनी आने वाली पीढ़ी को गौ गंगा गीता के महत्व के और जीवन पर इनके प्रभाव से अवगत कराना चाहिए। जय श्री गंगा मां गौशाला आश्रम ट्रस्ट सदैव मां गंगा की आरती भोग प्रसाद व गौशाला में गायों के लिए हरा चारा भूसा दवा आदि की व्यवस्था कर उनके संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा दे रहा है तथा लोगों में श्रीमद् भागवत गीता के पठन-पाठन पर जोर दे रहा है।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler