Home उत्तराखंड बच्चों को बांटे अंडे, गर्भवतियों को किया जागरूक

बच्चों को बांटे अंडे, गर्भवतियों को किया जागरूक

25.02.2022

नगर के सिमलगैर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सुपोषण दिवस मनाया गया। इस दौरान बच्चों को विभिन्न सामाग्री बांटी गई। साथ ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीमा खत्री ने तीन से छह साल के बच्चों को अंडे और वाटर बोतल वितरित किए। साथ ही उन्होंने गर्भवती और धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार, स्तनपान के बारे में भी बताया। यहां सहायक कंचन पाटनी सहित कई महिलाएं-बच्चे मौजूद रहे।