Home Blog Page 584

केवल सती बने बागेश्वर प्रभारी

28.02.2022

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एडवोकेट केवल सती को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बागेश्वर जिले का कांग्रेस सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया है।
सती बागेश्वर जिले की दोनों विधानसभाओं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर सदस्यता अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे। केवल सती को बागेश्वर का प्रभारी बनाए जाने पर सभासद त्रिलोचन जोशी, रेडक्रॉस के जिलाध्यक्ष मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक, कमल पंत, घनश्याम जोशी, नमित जोशी, हेमचंद्र जोशी, दानिश खान, जगदीश तिवारी, कविंद्र पन्त आदि ने बधाई दी है।

निशुल्क कैंसर शिविर आयोजित किया

28.02.2022

गंगा प्रेम हॉस्पिस के निशुल्क कैंसर जांच शिविर का 68 लोगों ने लाभ उठाया। शिविर के दौरान 28 लोग कैंसर ग्रस्त मिले। रविवार को हरिद्वार मार्ग स्थित नानकी माई धर्मशाला अस्पताल में गंगा प्रेम हॉस्पिस ने निशुल्क कैंसर शिविर आयोजित किया। शिविर में राजीव गांधी कैंसर अस्पताल दिल्ली के मेडिकल निदेशक डा. एके दीवान, रेडिएशन ओंकोलॉजिस्ट्स डा. एसके शर्मा, पॉलिएटिव केयर विशेषज्ञ डा. तरनजीत सिंह ने मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें परामर्श दिया। डा. तरनजीत सिंह ने लोगों को कैंसर रोग के लक्षण व इससे बचाव को जागरूक किया। इस दौरान शिविर में 68 मरीजों ने परीक्षण किया। इनमें से 28 में कैंसर, तीन आखिरी अवस्था के, पांच में कैंसर की आशंका देखने को मिली। मौके पर कॉर्डिनेटर पूजा डोगरा, नर्स ममता, मनीषा, यूडोन,वंदना, सुनीता, कल्पना, योगेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार घई, त्रिलोक खुराना, विनीता, गीता कुकरेती, मंजू शर्मा, सीमा सरीन, राज मेहरा, जतिन रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

बोर्ड परीक्षाओं के विषय में जानकारी दी

28.02.2022

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित कार्यशाला में प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को आवश्यक जानकारियां दी गई। वक्ताओं ने बोर्ड परीक्षा के प्रवेश फार्म भरते समय सावधानियां बरतने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए। रविवार को जयराम आश्रम महाविद्यालय में संस्कृत शिक्षा निदेशालय की कार्यशाला में संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव भूपेंद्र सिंह नेगी ने संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं के विषय में जानकारी दी। कहा कि परीक्षाओ में गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। बोर्ड परीक्षाओं के साथ साथ मासिक परीक्षाओं का आयोजन करना अति आवश्यक है। साथ ही छात्रों के प्रवेश फार्म भरते हुए सावधानियां रखनी होगी। ताकि छात्र के प्रमाण पत्रों में कोई गलती न हो। समापन अवसर पर कार्यक्रम संयोजक शिव प्रसाद खाली ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर संस्कृत के संयुक्त सचिव वीरेंद्र पाल, उप निदेशक पद्माकर मिश्र, उप निदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य, उप सचिव संस्कृत परिसद संजू प्रसाद ध्यानी, जयराम के प्रधानाचार्य मायाराम रतूड़ी, शिवप्रसाद भट्ट, डॉ. जनार्दन कैरवान, ओम प्रकाश पूर्वाल, विजय जुगलान, विनायक भट्ट, नवीन भट्ट, सूर्यप्रकाश रतूड़ी, भगवती उनियाल, डॉ. नवीन चन्द्र जोशी, खिलाप सिंह, उत्तम राणा, नारायण उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

11 मार्च को एआरटीओ कार्यालय में तालाबंदी

28.02.2022

गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन 11 मार्च को एआरटीओ कार्यालय में तालाबंदी करेगी। एसोसिएशन के सदस्य ऋषिकेश में वाहनों की डग्गमारी से आक्रोशित हैं। उन्होंने डग्गामारी पर रोक लगाने की मांग की। रविवार को हरिद्वार मार्ग स्थित कार्यालय में गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की निष्क्रियता के चलते डग्गामार वाहन नियम विरुद्ध ऋषिकेश में चल रहे हैं। यह वाहन डग्गामारी कर अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इसके चलते एसोसिएशन के वाहनों को नुकसान हो रहा है। स्थानीय टैक्सी मालिकों को उचित काम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही डग्गामारी पर रोक नहीं लगाई गई तो 11 मार्च को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। मौके पर सचिव बिजेंद्र कंडारी, उमेश चौहान, विरेंद्र कुमार मिश्रा, छोटे लाल दीक्षित, अनुपम भाटिया, अमर सिंह, शिवकुमार बजाज, दिगंबर बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

जंगल में रास्ता भटके शिवपुरी घूमने आए मेरठ के दो युवकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया

28.02.2022

दोस्तों के साथ शिवपुरी में घूमने आए मेरठ के दो युवक जंगल में रास्ता भटक गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब छह घंटे में दोनों को ढूंढा और जंगल से सुरक्षित निकालकर ले आए। शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे शास्त्रीनगर, मेरठ निवासी विशांत सोम ने चौकी पहुंचकर सूचना दी कि वह अपने दोस्त सुदर्शन यादव (23) पुत्र राजकुमार यादव निवासी देवीनगर और पर्व गर्ग (23) पुत्र अजय गर्ग निवासी गांधीनगर, मेरठ, यूपी के साथ ऋषिकेश आया था। तीनों दोस्त शिवपुरी में ही ठहरे। बताया कि तड़के 5 बजे दोनों दोस्त समीप मंदिर में जाने की बात कहकर निकले। देर शाम तक वापस नहीं लौटे। उनकी अंतिम कॉल शाम 5.50 बजे आयी थी कि वह जंगल में रास्ता भटक गए हैं। अब उनका मोबाइल भी स्वीच ऑफ आ रहा है।
तत्काल इसकी सूचना पौड़ी कंट्रोल रूम को दी गई। इस पर पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए रात में ही जंगल में भटके दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी। उनकी मोबाइल नंबर की लोकेशन नीर गांव के घने जंगल में मिली। देर रात उनकी जंगल में तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह फिर से दोनों युवकों की तलाश एसडीआरएफ की टीम के साथ शुरू कर की गई। ब्रह्मपुरी के पास घने जंगल में सुदर्शन यादव सहमी हालत मिला। पुलिस को देख उसकी जान में जान आई। उसने बताया कि उसका साथी पर्व गर्ग पहाड़ी की चोटी के आसपास है। उसके पैरों में रात जंगल में चलने से सूजन आ गई है। जिस वजह से वह चल नहीं पा रहा है। एसडीआरएफ के जवानों ने अति दुर्गम स्थान पर सर्च ऑपरेशन कर पर्व को वहां से सुरक्षित निकाल लिया। टीम में एसडीआरएफ उपनिरीक्षक नीरज चौहान, कांस्टेबल अजय राज, कौशल राठौर शामिल रहे।
सारी रात डर के साए में रहे दोनों युवक:  जंगल में घूमना सुदर्शन और पर्व को भारी पड़ गया। पूरी रात जहां जंगल में बीतनी पड़ा, वहीं जंगली जानवरों का खतरा भी सताता रहा। गनमीत रही कि गुलदार व अन्य किसी जंगली जानवर से उनका सामना नहीं हुआ। जंगल से सुरक्षित निकलने के बाद दोनों ने एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के काम को सराहा।

मतगणना को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक 

28.02.2022

डीएम ने आगामी 10 मार्च को होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी छह विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना हेतु पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस और ईवीएम के लिए मतगणना टेबल, मैन पावर, ट्रेनिंग एवं आईडी कॉलर कोड पर चर्चा की गई।
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि छह विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना आईटीआई में संपन्न होगी। सभी छह विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की ईवीएम और वीवीपैट की मतगणना हेतु 14-14 टेबल लगाई जाऐगी। कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक हॉल में सात-सात टेबल लगाई जाऐगी। पोस्टल बैलेट और ईटीपीबीएस की मतगणना हेतु प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए अलग से चार-चार टेबल लगाई जाऐगी। डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रत्येक विधानसभा की मतगणना हेतु वीडियोग्राफी के लिए चार-चार वीडियोग्राफर तथा एक वीडियोग्राफर ट्रेजरी में लगवाना सुनिश्चित कर लें। साथ ही मतगणना हॉल में ब्लैक बोर्ड लगाने, ट्रेनिंग हेतु पर्याप्त सामग्री तैयार करने सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिये। कहा दो मार्च को मतगणना कर्मचारियों का रेंडमाइजेशन, पांच को मतगणना की पहली ट्रेनिंग तथा नौ मार्च को कर्मचारियों को दूसरी ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही पोस्टल बैलेट, ईवीएम, ईटीपीबीएस की ट्रेनिंग नगर पालिका और जिला पंचायत के हॉल संपन्न होगी। बताया मतगणना में लगे कर्मचारियों का आईडी कोड़ अलग-अलग होगा, जिसमें घनसाली के मतगणना कर्मचारियों का आईडी कोड कलर पीला, देवप्रयाग का हरा, नरेंद्रनगर का आसमानी नीला, प्रतापनगर का लाल, टिहरी का गुलाबी और विधान सभा धनोल्टी की बैंगनी कलर की आईडी होगी। निर्वाचन कार्यालय के स्टाफ, ईवीएम नोडल स्टाफ आदि का स्टाफ की आईडी नेवी ब्लू कलर की होगी। बैठक में सीडीओ नामामी बंसल,एडीएम रामजी शरण शर्मा,डीडीओ सुनील कुमार,एसडीएम अपूर्वा सिंह, देवेंद्र सिंह नेगी, केएन गौस्वामी, सोनिया पंत, प्रेमलाल, लक्ष्मीराज चौहान, निर्मल शाह, एसके बर्तवाल, सौरव रतूड़ी, सतीश नौटियाल आदि मौजूद थे।

आत्मर्निभर भारत व डिजिटल भारत की दी जानकारी

28.02.2022

नेहरू युवा केंद्र पौड़ी द्वारा पाबौ ब्लाक के ग्राम निसणी में आत्मनिर्भर भारत पर युवाओं का उन्मुखीकरण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की हर युवा को अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए एवं उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सही दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए जो समय समय पर ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से दिया जाता है। साथ ही पारंपरिक साधनों जैसे शिक्षकों, पाठ्य सामग्री के साथ-साथ वर्तमान में डिजिटल युग का लाभ ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान तनुजा, अंजलि, तनिषा, दीक्षा, निकिता, ऋतिका ने आत्मर्निभर भारत व डिजिटल भारत पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी पंकज नेगी ने डिजिटल उत्थान पर युवाओं को जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग एंड्राइड फोन हाथ में रखता है और केवल सोशल मीडिया तक ही सीमित रहता है। यदि उसका सदुपयोग किया जाये और पैसों का लेन देन या अन्य कार्य ऑनलाइन करे तो अपने समय का सदुपयोग कर सकता है। जिससे बैंकों में तथा पानी व बिजली के बिलों को जमा करने के लिए लगने वाली लंबी कतारों से बच सकते हैं। साथ ही उनके द्वारा जानकारी दी गई की ऑनलाइन कार्य जितना सुविधाजनक है लेकिन आधी अधूरी जानकारी उतनी ही नुकसानदायक है। ऑनलाइन फ्रॉड का कार्य भी जोरो पर है इससे हमे बचे रहना चाहिए। कार्यक्रम में सरपंच निसणी भजन सिंह, राजेंद्र सिंह, ने भी जल जागरण व वनों की सुरक्षा की जानकारी युवाओं को दी। इस मौके पर देवेश्वरी देवी, सतेश्वरी देवी, ज्योति, अमित बर्थवाल, नितिश, अंजलि, रतकोटी आदि शामिल थे।

पहाड़ी उत्पाद बनाकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

28.02.2022

पौड़ी ब्लाक सभागार में एक दिवसीय खाद्य एवं फल प्रसंस्करण कार्यशाला का डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने शुभारंभ किया। प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पापड़ व मंडुवे के लड्डू बनाने पर विशेष फोकस दिया गया। डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कहा की अन्य लोगों को भी समूह में शामिल करें। जिससे कार्य के साथ-साथ आमदनी भी बढ़ेगी। उत्तराखंड के पहाड़ी उत्पादों का प्रचलन अन्य राज्यों में काफी प्रचलित है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के उत्पादों को अत्यधिक बढ़ावा दें, जिससे आर्थिकी मजबूत बन सकेगी। प्रशिक्षण में पौड़ी, कोट, खिर्सू ब्लाक की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। जिसमें 12 स्वयं सहायता समूह व 2 आजीविका फेडरेशन की महिलाएं शामिल थीं।
कार्यशाला में डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कहा कि देश विदेशों से प्रदेश घूमने आ रहे पर्यटक भी पहाड़ी उत्पादों का काफी लुफ्त उठा रहे हैं। कहा कि पहाड़ में विभिन्न तरह के सामग्री उपलब्ध है, जिससे अनेक प्रकार के पहाड़ी उत्पादों को तैयार किया जा सकता है। कहा की इस तरह के पहाड़ी उत्पादों को महत्व दें, जिससे स्वयं सहायता समूह की आर्थिकी मजबूत बन सकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पहाड़ी उत्पादों की बिक्री हेतु प्रचार- प्रसार करना जरूरी है। कहा कि प्रशिक्षण में पहाड़ी उत्पाद बनाने की विधि अच्छे रूप से समझे व अन्य लोगों तक भी उसकी जानकारी पहुंचाएं। जिससे अन्य लोग भी उसका उपयोग कर अपनी आर्थिकी मजबूत बना सकेंगे। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डा. श्रद्धा जोगदंडे ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कहा की पहाड़ी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए मन और लगन से कार्य करना जरूरी है। जिससे पहाड़ी उत्पादों का आयात बढ़ सकेगा।
कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस तरह के पहाड़ी उत्पाद बनाने की विधि स्वयं सहायता महिलाओं को दी जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं सहायता महिलाओं को पापड़, मंडवे के लड्डू, विभिन्न प्रकार का अचार सहित अन्य पहाड़ी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया। कहा कि इस तरह के पहाड़ी उत्पादों की बनाने की विधि अन्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी दे। जिससे वह भी आत्मनिर्भर बन सकेगी। इस मौके पर पीडी संजीव कुमार राय, बीडीओ तेग सिंह रावत, एबीडीओ शशि रावत, वित्त समन्वयक धनंजय प्रसाद भट्ट, ईटीसी से किशोर परिहार, कुलदीप पांडे, स्वयं सहायता समूह से बबीता देवी, कुसुम देवी, पार्वती देवी, उमा देवी, लक्ष्मी देवी, प्रियंका, रीना रौथाण आदि शामिल थे।

गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए वाइल्डलाइफ विशेषज्ञ पहुंचे पौड़ी

28.02.2022

जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में अपने दो शावकों के साथ घूम रही मादा गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए हरिद्वार डिवीजन व राजाजी नेशनल पार्क से वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ पहुंचे है। विशेषज्ञों का कहना है कि मादा गुलदार के साथ उसके शावक भी है इसलिए गुलदार व उसके शावकों को ट्रेंकुलाइज करने के लिए एक्सन प्लान बनाकर कार्रवाई की जा रही है। कहा कि शहर में जगह-जगह उगी झाडि़यां गुलदार का आशियाना बन रही है।
पौड़ी जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में बीती 16 फरवरी से एक मादा गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिखाई दे रही है। जिस पर वन विभाग ने जिला अस्पताल की आवासीय कॉलोनी में पिंजरा लगाने के साथ ही ट्रेप कैमरे भी लगाए लेकिन अभी तक गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। जिस पर वन विभाग ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए राजाजी नेशनल पार्क से वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सक राकेश नौटियाल व हरिद्वार डिवीजन से डा.अमित ध्यानी को बुलाया है। ये वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सक गुलदार व उसके शावकों को ट्रेंकुलाइज करने के लिए काम कर रहे है। वाइल्डलाइफ पशुचिकित्सक राकेश नौटियाल व डा.अमित ध्यानी ने बताया कि गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए एक्सन प्लान बनाकर काम किया जा रहा है। बताया कि शहर में उगी झाडि़या व जगह-जगह फैला कूड़े से गुलदार को भोजन मिल जाता है। जिससे गुलदार झाड़ियों में रहने लगता है। उन्होंने शहरवासियों से अपने आसपास झाडि़यों को साफ करने व अंधेरा होने पर टॉर्ज व अकेले न जाने की अपील की है।

डीएम ने किया अगस्त्यमुनि में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

28.02.2022

बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन में विधान सभा सामान्य निर्वाचन के लिए ईवीएम मशीनों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का जिलाधिकारी मनुज गोयल ने निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान राजनीतिक दलों के अभिकर्ता एवं निर्दलीय प्रत्याशी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम गोयल ने सीसीटीवी कैमरा स्टोरेज डाटा की जानकारी ली व तिथिवार रिकार्डिंग स्टोरेज डाटा का परीक्षण किया। उन्होंने तैनात अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी प्रत्याशी अथवा उनके नामित अभिकर्ता स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी पिक्चर का निरीक्षण करने आ रहे हैं। उन्हें निरीक्षण कराया जाए तथा निरीक्षण पंजिका में उनके अनिवार्य रूप से तिथि व समय के साथ हस्ताक्षर कराना सुनिश्चित करें। पूरा रिकार्ड ठीक ढंग से मैंटेन करने के निर्देश दिए। डीएम ने सुरक्षा में लगे सुरक्षा अधिकारियों/जवानों को स्ट्रांग रूम परिसर में पैनी नजर रखी जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र नेगी, तहसीलदार मंजू राजपूत, न्याय धर्म सभा के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी केदारनाथ देवेश नौटियाल, सूरज बत्र्वाल केदारनाथ, अभिकर्ता कांग्रेस पार्टी नरेंद्र बिष्ट, सुनील कुमार भट्ट, आम आदमी पार्टी, श्रीनंद जमलोकी सांसद प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler