Home Blog Page 577

5 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने कार से लायी जा रही पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही कार को सीज करने की कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह पुलिस चंद्रभागा पुल के पास वाहनों को चेक कर रही थी। इसी बीच एक कार को चेकिंग के लिए रोक लिया। कार के अंदर से अंग्रेजी शराब की पेटियां मिलीं। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की आरोपी की पहचान आशु पुत्र प्रीतम सिंह निवासी विकास चौक, अधोईवाला, रायपुर, देहरादून के रूप में हुई है।

मतगणना की सभी तैयारियां पूरी

10 मार्च को मतणना कार्य के लिए ऋषिकेश विधानसभा सीट से विधायक उम्मीदवारों के अभिकर्ता तैयार हो चुके हैं। मंगलवार को तहसील में सभी अभिकर्ताओं के परिचय पत्र बनाए गए। साथ ही उन्हें मतगणना संबंधी जानकारी दी गई। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और तहसीलदार डा. अमृता शर्मा ने बताया कि ऋषिकेश विधानसभा सीट के मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऋषिकेश विधानसभा सीट में 12 उम्मीदवार हैं, जिन्होंने मतगणना के दौरान मौके पर मौजूद रहने वाले अभिकर्ताओं के नाम की सूची उपलब्ध कराई है। सूची के आधार पर अभिकर्ताओं के परिचय पत्र तैयार कर मंगलवार को उन्हें आवंटित किए गए। एआरओ ने बताया कि एक प्रत्याशी के 23 अभिकर्ता हैं, जो मतगणना के दिन सुबह से ही मतगणना स्थल पर तैनात रहेंगे और मतगणना में सहयोग करेंगे। इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर गोविंद कुमार ने बताया कि अभिकर्ता के साथ मतगणना स्थल पर एआरओ भी तैनात रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक ऋषिकेश विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम सुबह 11:30 बजे तक स्पष्ट हो जाएगा।

राजभवन में आयोजित वसंत उत्सव का शुभारंभ

उत्‍तराखंड राजभवन में आयोजित वसंत उत्सव का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में ढाई सौ करोड़ रुपये के पुष्प कारोबार की संभावना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण किया है। इसलिए पुष्प कारोबार यहां आजीविका का सबसे बड़ा हिस्सा बन सकता है। राज्यपाल ने डाक विभाग के टिकट जारी किया। उन्होंने नंदा पत्रिका का विमोचन किया। कहा कि उद्यान विभाग शहद और फूल-फलों के विकास के लिए बहुत अधिक कार्य कर रहा है। राज्यपाल ने उत्तराखंड की महिला शक्ति की प्रशंसा की।
वसंतोत्सव पर प्रतियोगिता के विजेता नौ को होंगे पुरस्कृत
राजभवन में दो दिनी वसंतोत्सव के अतंर्गत 12 मुख्य प्रतियोगिताओं की कुल 51 उप श्रेणी में प्रतियोगिताएं होंगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) नौ मार्च को प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार प्रतियोगिताएं कट फ्लावर, पाटेड प्लांट्स प्रबंधन, लूज फ्लावर प्रबंधन, पुष्प के अतिरिक्त पाटेड प्लांट्स और हैंगिंग पाट्स श्रेणियों में होंगी।
इसके अतिरिक्त फूलों के गमले, आन द स्पाट फोटोग्राफी, ताजे पुष्प दलों की रंगोली, खाने योग्य पुष्पों, लान और विद्यालयी व अन्य बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता भी होगी। पेंटिंग प्रतियोगिता में पांच से 18 वर्ष आयु के प्रतिभागी शामिल होंगे। मंगलवार को सायंकाल एक घंटे सांस्कृतिक संध्या राजभवन में होगी।
सजावटी गमलों की प्रदर्शनी भी रही आकर्षण का मुख्य केंद्र
वसंतोत्सव में शहद उत्पादन, इत्र, सगंध पौधों, औषधीय जड़ी-बूटियों को प्रोत्साहित किया गया। मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी-बूटी, जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ब्रांड एंबेसडर को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष फूलों की प्रदर्शनी के साथ विभिन्न प्रकार के सजावटी गमलों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसमें आठ इंच, 10 इंच व 12 इंच के गमलों की तीन श्रेणियां रहीं।

दून ईपीएफओ कार्यालय में महिला खाताधारकों के लिए सहायता केंद्र शुरू

जीएमएस रोड स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) कार्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष महिला सहायता केंद्र की शुरुआत की गई। इसमें महिला स्टाफ की नियुक्ति की गई। यहां महिला पीएफ खाताधारकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर मौके पर निस्तारण किया जा रहा है।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम विश्वजीत सागर ने कहा कि महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए महिला दिवस मनाया जाता है। इसलिए ईपीएफओ ने महिला कर्मचारियों और खाताधारकों पर केंद्रित यह पहल शुरू की है। उन्होंने कहा कि ई-नॉमिनेशन फाइल करना जरूरी है। अनहोनी पर पीएफ, पेंशन और बीमा का लाभ आसानी से नामित परिजन को मिल जाता है। उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ई-नॉमिशन कराएं।
उन्होंने कहा कि देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय ने महिला खाताधारकों के क्लेम समेत अन्य दावों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया है। उन्होंने ऐसी कंपनियों का भी आभार जताया जिन्होंने महिला कर्मचारियों का शत-प्रतिशत ई-नॉमिनेशन करा लिया है। उन्होंने बताया कि महिला सहायता केंद्र में सैनिक विधवाओं, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस मौके पर क्षेत्रीय आयुक्त-द्वितीय आरएस तंवर, सहायक आयुक्त सुधीर बत्रा एवं केशर सिंह समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

आशाराम की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा

विश्व महिला दिवस पर संत आशाराम आश्रम से जुड़ी महिला उत्थान मंडल समिति ने आशाराम की रिहाई के लिये डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। आश्रम से जुड़ी महिला सजनी रतूड़ी ने कहा कि नारी शक्ति की गरिमा को समाज में स्थापित करने वाले संत आशाराम ने सनातन संस्कृति के साथ प्रेम, शांति और अध्यात्म का संचार विदेशों तक करने का काम किया है। लेकिन राष्ट्रविरोध ताकतों ने षड्यंत्र के जरिये उन्हें फंसाने का काम कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है। उन्होंने राष्ट्रपति से संत आशाराम की जल्द रिहाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गुड्डी तोपवाल, अशरुफी सेमवाल, लक्ष्मी पेटवाल, सुमित्रा गुनसोला, सुमति भट्ट, आशा तोपवाल, विशला कठैत, शांति भट्ट, दिनेश बह्मचारी, राजेश बह्चारी, सूरत सिंह राणा, विक्रम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

हिमाचल कैबिनेट बैठक: 8200 पदों को भरने की मंजूरी, मुख्यमंत्री आवास योजना में 1300 नए घर बनेंगे, जानें बड़े फैसले

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में विधानसभा में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में पदों को भरने के अलावा कई अन्य बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने शिक्षा विभाग में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के 8000 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग में इन पदों को एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 200 पद भरने की भी स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत बीडीओ के पांच पद पदोन्नति आधार पर भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1300 नए घर बनाने की मंजूरी दी गई।
विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की मंजूरी
इसके अलावा बाढ़ और बारिश की वजह से मकान बहने या नुकसान की स्थिति में प्रभावितों को 1.30 लाख रुपये मिलेंगे। कैबिनेट में नई आबकारी नीति को मंजूरी नहीं मिली है। नीति को अब अगली कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। एक संशोधन विधेयक विधानसभा के सत्र में आएगा। शहरी निकाय अधिनियम में संशोधन किया जा रहा है। जिसके तहत शिमला नगर निगम में वार्डों  की संख्या 41 किए जाने की मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट में शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की मंजूरी प्रदान की गई है।
पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के सभी पद एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी भरेगी
पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 के प्रावधानों के अनुसार उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभागों के तहत शैक्षणिक संस्थानों में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। भर्ती के लिए स्थानीय स्कूल से बीईओ को मांग भेजी जाएगी। बीईओ इस मांग को निदेशालय भेजेंगे। निदेशालय से मंजूरी के बाद भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसे संबंधित स्कूल सहित पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। एसडीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी चयन करेगी। पहले आठ हजार में से चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा से भरे जाने प्रस्तावित थे, लेकिन इस पर विवाद के चलते अब सभी पदों को एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से भरे जाएंगे।

सीआईएसएफ के अधिकारियों ने 53वां स्थापना दिवस के मौके पर फलदार पौधे रोपे

कोटेश्वर बांध परियोजना में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की यूनिट ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 53वें स्थापना दिवस के मौके पर परेड का आयोजन किया। कार्यक्रम में कोटेश्वर बांध परियोजना महाप्रबंधक एके घिल्डियाल ने बांध की सुरक्षा में लगे जवानों की सरहाना करते हुए, वर्ष 2021-22 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया। उन्होंने जवानों अपनी ड्यूटी तत्परता और ईमानदारी से करने को कहा। मौके पर शहीद जवानों की याद में परियोजना और सीआईएसएफ के अधिकारियों ने स्मृति वाटिका में फलदार पौधे रोपे। जवानों ने अग्निशमन से संबंधित तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी। मौके पर सीआईएसएफ के कमाडेंट राजेंद्र दत्त शर्मा, प्रभारी आरडी शर्मा, आडी ममगाईं आदि मौजूद थे।

कुबेर जे क्लब ने जीता टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला

राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में देवप्रयाग स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच कुबेर जे क्लब और ब्लू पैंथर क्लब के बीच खेला गया। जिसमें कुबेर जे क्लब ने चार विकेट से ब्लू पैथर क्लब पर जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में टिहरी और पौड़ी जिले की 34 टीमों ने प्रतिभाग किया।
देवप्रयाग में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए कुबरे जे क्लब ने 17.4 ओवर में 168 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी गौरव कांबोज ने सबसे अधिक 48 रनों की पारी खेली। 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू पैंथर क्लब की टीम ने 18.4 ओवर में 162 रन पर ऑल आउट हो गई। कुबरे जे क्लब के खिलाड़ी विशाल मैन ऑफ द मैच रहे। विजेता टीम के कप्तान गौरव कोटियाल को ट्रॉफी तथा 51 हजार की राशि का चेक तथा उप विजेता टीम के कप्तान रोहित कुमार को ट्रॉफी और 21 हजार का चेक भेंट किया गया। टूनामेंट में 179 रन तथा 12 विकेट लेने वाले रोहित कुमार मैन ऑफ द सीरीज रहे, उन्हें 51 सौ की राशि के साथ ट्रॉफी भेंट की गई। सौरभ मिश्रा को बेस्ट बैट्समैन का खिताब से नवाजा गया। देवप्रयाग नगर पालिकाध्यक्ष केके कोटियाल, समाज सेवी उत्तम भट्ट, मुकेश पंचपुरी तथा गोपी मिश्रा ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कार दिये। मौके पर क्लब के अध्यक्ष अभिषेक पंचपुरी, सूर्यकांत भट्ट, अंनत, भट्ट, संतोष ध्यानी, अंकित पंचपुरी, आदित्य डंगवाल आदि मौजूद थे।

कांग्रेस प्रत्याशी ने सर्वित मतपत्रों पर उठाए सवाल

विधानसभा चुनाव 2022 में धनोल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने रिटर्निंग अधिकारी लक्ष्मीराज चौहान को पत्र सौंपकर रिटायर और विस्थापित सर्विस वोटरों के वोट गणना में शामिल नहीं करने की मांग की है। उनका कहना है कि धनोल्टी में ऐसे 50 से अधिक सर्विस वोटर हैं।
जोत सिंह बिष्ट ने रिटर्निंग अधिकारी को पत्र के साथ ऐसे सर्विस वोटरों की सूची भी सौंपी, जो या तो रिटायर हो गए हैं या फिर विस्थापित हैं। पत्र के माध्यम से बिष्ट ने अवगत कराया कि आरओ की उपलब्ध कराई गई सर्विस मतदाता सूची में मतदाताओं से जब संपर्क साधा गया तो पता चला कि धनोल्टी के कुल 639 सर्विस मतदाताओं में से कुछ लोग सेवानिवृत हो गये हैं। कुछ लोग टिहरी बांध के कारण हरिद्वार में पूरी तरह से विस्थापित हैं। इनकी संख्या 50 से अधिक है। इसलिए व्यवहारिक रूप से यह सर्विस वोटर की श्रेणी में नहीं आते हैं। लेकिन सूची में दर्ज होने के कारण इन्हें ईटीपीबीएस से डाकमत पत्र भेजे गये हैं। यह मत किसी भी दशा में वैध नहीं हैं। इसलिए इन्हें किसी भी दशा में वैध न मानते हुये मतगणना में शामिल न किया जाय।

पौड़ी में कम प्रगति पर चार विभागों का स्पष्टीकरण तलब

डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, बीस सूत्रीय योजनाओं की बैठक ली। इस दौरान जिला योजना में कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई कोटद्वार, सतपुली और बैजरों का स्पष्टीकरण, जिला नगरीय विकास अभिकरण विभाग द्वारा बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब किया।
सोमवार को डीएम ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों द्वारा कम खर्च किया गया है वह जल्द कार्यों का भुगतान करें। साथ ही उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष विकास कार्यों को पूरा करें, जिससे लोगों को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। डीएम ने कहा कि इसी महीने सभी कार्यों को पूरा कर उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। बैठक में डीएम ने कम प्रगति वाले विभागों पर नाराजगी जताते हुए अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में लोनिवि बैजरों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने, उद्यान विभाग को 15 मार्च तक पॉलीहाउस के कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रशांत कुमार आर्य, पीडी संजीव कुमार रॉय, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोनी, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, पशुपालन अधिकारी डा. रमेश सिंह, जल संस्थान अधिशासी अभियंता शिव कुमार रॉय, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा आदि शामिल थे।

Swami Ramdev and Ronjan Singh Sodhi participated in the inauguration of the Life Transformation Center; Chief Ministers Devendra Fadnavis and Shivraj Singh Chouhan lauded the initiative.

स्वामी रामदेव, रोंजन सिंह सोढ़ी ने लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर के उद्घाटन...

0
हरिद्वार- 16 मार्च 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल लाइफ ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर का उद्घाटन पुणे जिले के दौंड तालुका के बोरीबेल...
romabet romabet romabet
deneme bonusu veren siteler