Home उत्तराखंड सल्ट पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से से किया जागरुक

सल्ट पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से से किया जागरुक

Salt Police raised awareness among villagers about cyber fraud.
Salt Police raised awareness among villagers about cyber fraud.

भिकियासैण (अल्मोड़ा)।सल्ट पुलिस ने ग्रामीणो को साइबर ठगी से जागरूक किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/कोतवाली प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जन-जागरूकता अभियान चलाकर आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से सुनते हुए त्वरित निस्तारण करने तथा जनता को कानून, सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के क्रम में *थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम द्वारा मानिला के ग्रामीणों के साथ जन जागरुकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठग स्वयं को बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, सीबीआई, ईडी अथवा अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। इसके अलावा फर्जी कॉल, ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, लिंक एवं क्यूआर कोड स्कैम, निवेश के नाम पर ठगी तथा डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर उनसे बचाव के उपाय बताए गए।
साथ ही ग्रामीणों,नागरिकों को एमआरएम (Money Refund Module) के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या National Cyber Crime Portal पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत दर्ज होने पर एमआरएम के माध्यम से संबंधित बैंक को तत्काल अलर्ट भेजा जाता है, जिससे ठगी की गई राशि को फ्रीज़ कर वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। लोगों से अपील की गई कि साइबर ठगी की स्थिति में देरी न करें, क्योंकि शीघ्र शिकायत करने से धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
इसके अतिरिक्त नशे के दुष्प्रभाव, यातायात के नियम, नवीन कानून, महिला एवं बाल अपराध व विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, आपदा हेल्प लाइन नम्बर 1070, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, मानस हेल्प लाइन नम्बर 1933 के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया गया।