15.4 C
Dehradun, IN
October 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सल्ट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 02 नशा तस्करों को गांजें के साथ मोटरसाइकिल का सीज

A joint team of Salt Police and SOG arrested two drug smugglers and seized a motorcycle along with ganja.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
2.72 लाख कीमत का 10.885 किग्रा अवैध गांजा बरामद
भिकियासैण (अल्मोड़ा)। सल्ट पुलिस व एसओजी टीम ने 2.72 लाख कीमत का 10.885 किग्रा अवैध गांजे के साथ 02 तस्कर दवोचे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना,चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक,गाँजा,चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

आज इसी क्रम मे गुरुवार को सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा रगडगाड तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पल्सर वाहन संख्या- Uk18-R-9020 को रोककर चैक किया गया। वाहन में सवार दोनो व्यक्तियों के कब्जे से कुल 10.885 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0 fir no-21/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। तस्करी में प्रयुक्त मो0सा0 को सीज किया गया। अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास खगाला जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों मे
अतीक अली उम्र 32 वर्ष पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी ग्राम पैगा थाना आईटीआई जिला ऊधम सिंह नगर,
दानिश उम्र 32 वर्ष पुत्र मोहम्मद उमर निवासी वार्ड नंबर 1 निजाद फॉर्म जसपुर खुर्द थाना आईटीआई जिला ऊधम सिंह है।

पुलिस टीम मे
अपर उपनिरीक्षक लोमेश कुमार थाना सल्ट,
हेड कानि अवधेश कुमार थाना सल्ट,
हेड कानि हेमंत मनराल थाना सल्ट,
कानि नीरज पाल एसओजी अल्मोड़ा,
कानि रविंद्र कुमार थाना सल्ट शामिल है।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Primetimes Newz

लोक गीतों की धुनों के बीच सीएम आवास में निखरे होली के रंग

Primetimes Newz

मंत्री गणेश जोशी ने  ली सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment