26.1 C
Dehradun, IN
October 24, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री जी के सख्त आदेश आपदा की तैयारी को लेकर रहे सभी विभाग 24 घंटे अलर्ट

Strict orders from the Chief Minister All departments to remain on 24-hour alert regarding disaster preparedness.

देहरादून। जनपद देहरादून में आज जिलाधिकारी कार्यालय स्थित सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का मार्गदर्शन वीडियो संदेश के माध्यम से प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री जी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आपदा के दौरान कंट्रोल रूम से निरंतर संपर्क बनाए रखा जाए तथा किसी भी स्थान पर घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किए जाएँ। उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।

बैठक में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के राज्य मंत्री श्री विनय रोहिल्ला जी ने भी जिलाधिकारी के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा मानसून के दृष्टिगत सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आपदा से निपटने की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीति, कंट्रोल रूम की सक्रियता तथा संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का उद्देश्य मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटना तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

Related posts

भारतीय छात्र सुरक्षित मेडिकल शिक्षा के लिए फिलीपींस की ओर क्यों बढ़ रहे हैं? – डॉ. डेविड पिल्लै

Primetimes Newz

झूठे आश्वासन नहीं, अब चाहिए ठोस निर्णय, समायोजन, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए अस्थायी शिक्षकों का शिष्टमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौपा ज्ञापन

Primetimes Newz

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment