18.3 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उपनलकर्मी धनवीर सिंह नेगी के परिजनों को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चैक सौंपते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी 

देहरादून, 06 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय में उत्तरकाशी जनपद के पुरोला ब्लॉक के ग्राम हुडोली निवासी धनवीर सिंह नेगी के परिजनों को ₹1.50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा।
    विदित हो कि धनवीर सिंह नेगी यूपीसीएल में उपनल के माध्यम से कार्यरत थे और अप्रैल माह में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से उनका दुखद निधन हो गया था। मंत्री जोशी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके पिता बलबीर सिंह नेगी को चेक प्रदान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने  कहा कि उपनल के माध्यम से शीघ्र ही दुर्घटना बीमा के अंतर्गत 50 लाख रुपये की एकमुश्त राशि भी परिजनों को दी जाएगी। इस दौरान मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।
   इस अवसर पर उपनल एमडी बिग्रेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट, पिता बलबीर सिंह नेगी, प्रकाश रावत, हेमराज रावत आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने जताया गहरा शोक

Primetimes Newz

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) और भारतीय सेना के बीच एमओयू, जवानों व उनके परिवारों को मिलेगा शिक्षा में विशेष लाभ

Primetimes Newz

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च की नई 2025 XL750 ट्रांसऐल्प ‘बुकिंग्स शुरू’

Primetimes Newz

Leave a Comment