29.9 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल से मिलीं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मालविका प्रियदर्शिनी, भेंट की पत्रिका ‘नमन’

Regional Passport Officer Malvika Priyadarshini met the Governor and presented the magazine 'Naman'.

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से शनिवार को लोक भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी देहरादून मालविका प्रियदर्शिनी ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून की राजभाषा पत्रिका ‘नमन’ भेंट की। पत्रिका में कार्यालय की वर्ष 2025-26 की वार्षिक गतिविधियों और कार्यों को शामिल किया गया है। पासपोर्ट कार्यालय की विभिन्न गतिविधियों और राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने कार्यालय की गतिविधियों से संबंधित पत्रिका का अवलोकन किया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधीक्षक तारेंद्र सिंह और कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी हिवम वर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राज्यपाल को कार्यालय की कार्यप्रणाली और राजभाषा संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।गौरतलब है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से समय-समय पर अपनी गतिविधियों और उपलब्धियों को राजभाषा पत्रिका के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है।

Related posts

रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं

Primetimes Newz

राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR, हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने लिया कानूनी मोड़

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण का किया स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment