19.9 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

लंढौरा में पीने के पानी के संकट से मिलेगी राहत

रुड़की।  लंढौरा में जल संस्थान की ओर से 71 लाख रुपये की लागत से नया नलकूप लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक उमेश कुमार और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. नसीम ने निर्माणाधीन नलकूप का शिलान्यास किया। लंढौरा कस्बे में पानी की सप्लाई के लिए तीन नलकूप लगे हुए हैं। काफी समय से नलकूप नंबर दो काफी कम पानी दे रहा था। पानी के साथ ज्यादा मात्रा में रेत भी आ रहा था। लोगों का कहना है कि पानी की पूर्ति के लिए बिछाई गई लाइन 40 साल पुरानी हो चुकी है। जिससे लीकेज की समस्या बनी रहती है। इन सभी कारणों की वजह से कई साल से नगर में पीने के पानी का संकट बना रहता है। लोगों को पानी की पूर्ति हैंडपंपों से करनी पड़ती है। कुछ दिन पहले नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. नसीम ने इस समस्या के समाधान कराने के लिए विधायक उमेश कुमार से वार्ता की थी।

Related posts

155 बार रक्तदाता डॉo अनिल वर्मा “मानव सेवा समिति अवॉर्ड -2025” से सम्मानित

Primetimes Newz

 मुख्य सचिव ने ली गृहमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक

Primetimes Newz

पौड़ी : प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग के लिए जिलाधिकारी की नई पहल

Primetimes Newz

Leave a Comment