21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

रेडक्रास के रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा विशेष रूप से हुए सम्मानित

स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट, देहरादून के ब्लड बैंक द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाता सम्मान समारोह भव्यता के साथ मनाया गया। साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के रक्तदाता शिरोमणि डॉ० अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदान करने के साथ ही नेत्रदान और संपूर्ण देहदान संकल्पित होने व राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया।
डॉ0 अनिल वर्मा ने स्वयं के हिमालयन ब्लड बैंक में किए गये रक्तदान तथा सन् 2000 में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 09 नवम्बर के उपरांत प्रदेश में सबसे पहले लगातार दो रक्तदान शिविर क्रमशः 26 नवंबर तथा 06 दिसम्बर 2000 को आयोजित करने की यादें साझा कीं , साथ ही उन्हें सम्मानित करने के लिए ब्लड बैंक का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि हिमालयन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ0 हेम चंद्रा , विशिष्ट अतिथि रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा, एचओडी ब्लड ट्रांसफ्यूजन डॉ0 दुष्यंत गौड़, डॉ0 (प्रोफेसर) मनीष रतूड़ी, एवं डॉ0 यशस्वी धीमान ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
तत्पश्चात हिमालयन ब्लड बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में सहयोग तथा नियमित रक्तदाताओं सर्वश्री दलजीत सिंह , मस्तराम उनियाल, दीपक सिंह, विपुल ध्यानी, विनय चतुर्वेदी, डॉ० नीरूल पंडिता तथा अशोक कालरा को स्वैच्छिक सम्मान पत्र एवं उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ० हेमचंद्रा ने कहा कि जो लोग रक्तदान करने योग्य हैं वे नियमित रक्तदान अवश्य करते रहें परन्तु जो रक्तदान करने योग्य नहीं हैं वे रक्तदाता प्रेरक की भूमिका निभाते हुए रक्तदान शिविरों का आयोजन करें ।
डॉ० दुष्यंत गौड़ ने बताया कि हिमालयन ब्लड बैंक स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त अमूल्य रक्त की एक-एक बूंद का सदुपयोग करता है तथा रक्त उपलब्ध होने पर किसी जरूरतमंद को निराश नहीं करता।
ब्लड बैंक के चिकित्सकों डॉ० स्निग्धा जैन, डॉ० वरदान, डॉ० सुमित गुप्ता तथा डॉ० विनी चौधरी ने “रक्तदान- जीवनदान” पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।
डॉ० रोलिका नौटियाल न समस्त चिकित्सकों एवं रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान अभियान में यथासंभव सक्रिय प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई।
समारोह संयोजन में डाॅ० तुषार भारद्वाज, डॉ० प्रियांक वशिष्ठ, डॉ० लक्षिता नन्दा, डॉ० वंदना भारद्वाज तथा डॉ० बृजेश उप्रेती ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन सुधीर जोशी तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ० (प्रोफेसर) मनीष रतूड़ी ने किया।

Related posts

स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हृदयेश की चौथी पुण्य तिथि पर प्रदेश कांग्रेस ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Primetimes Newz

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) और भारतीय सेना के बीच एमओयू, जवानों व उनके परिवारों को मिलेगा शिक्षा में विशेष लाभ

Primetimes Newz

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हरिद्वार की 41वीं बैठक संपन्न, टीएचडीसी नराकास वैजयंती योजना के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

Primetimes Newz

Leave a Comment