22.2 C
Dehradun, IN
November 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश

District Magistrate reviews preparedness in view of heavy rain warning; issues instructions for continuous monitoring of vulnerable areas.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

अल्मोड़ा।आपदा चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने समस्त उपजिलाधिकारियों एवं नगर आयुक्त के साथ बैठक कर जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा सड़कों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को सतर्क रहते हुए अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, संवेदनशील मार्गों तथा अन्य संभावित खतरे वाले स्थानों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जोखिम की आशंका वाले भवनों का समय रहते आकलन किया जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर ऐसे भवनों को खाली कराकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी उपजिलाधिकारी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर मार्गों की अद्यतन जानकारी प्राप्त करते रहें। सड़क अवरुद्ध होने की स्थिति में उसे खोलने के लिए आवश्यक मशीनरी एवं संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं तथा मार्गों की स्थिति की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी घटना की सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन तंत्र को देने के निर्देश दिए, ताकि राहत एवं बचाव कार्यों में विलंब न हो। उन्होंने स्थानीय स्तर से प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उपजिलाधिकारी जसमीत कौर एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल उपस्थित रहे। वही अन्य सभी उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Related posts

लोक भवन में बहुउद्देशीय भवनों का शिलान्यास, एक ही परिसर में मिलेंगी समेकित सुविधाएं

Primetimes Newz

13 और क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरतः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

​आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार और सेवा वितरण : धामी के अहम निर्णय

Primetimes Newz

Leave a Comment