18.6 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ० प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर आयोजित हुई आम सभा

A general meeting was held at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain, regarding the upcoming student union elections.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।​डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में सत्र 2026-2027 के आगामी छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में आम सभा का आयोजन किया गया। प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित इस सभा में विभिन्न पदों के लिए अपनी दावेदारी कर रहे प्रत्याशियों ने मंच के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। सभा के दौरान सभी प्रत्याशियों ने महाविद्यालय के विकास, छात्र हित और पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने के लिए अपनी कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला, तथा पूरी तरह अनुशासन में रहकर चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह की अध्यक्षता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. साबिर हुसैन के संचालन में यह सभा संपन्न हुई। इस पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संचालित कराने में पुलिस प्रशासन और राजस्व प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान समस्त महाविद्यालय स्टॉफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

प्रयागराज महाकुंभ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आस्था की डुबकी लगाते हुए सनातन संस्कृति के प्रति आस्था दिखाई, श्रवण कुमार के रूप में अपनी माता और परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ के दर्शन किए

Primetimes Newz

जल जीवन मिशन का भुगतान नहीं, ठेकेदार कल करेंगे सचिवालय कूच

Primetimes Newz

डीआईटी विश्वविद्यालय को कॉम्पास ग्रुप इंडिया के सहयोग से ‘ईट राइट कैंपस’ प्रमाणपत्र प्राप्त

Primetimes Newz

Leave a Comment