22.2 C
Dehradun, IN
November 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

महाराज ने हेलीकॉप्टर हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा सरकार जांच करवायेगी

मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सभी मृतकों के प्रति गहरी संवेदा एवं दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस हादसे की जांच करवायेगी।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हैलिकॉप्टर में सवार सभी मृतकों के प्रति गहरी संवेदा एवं दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आर्यन एविएशन का जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसका बड़ा कारण मौसम की खराबी रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टिया दुर्घटना का कारण मौसम की खराबी रहा है लेकिन सरकार इसकी जांच करवायेगी और हादसे के कारणों का पता लगायेगी।

Related posts

भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश

Primetimes Newz

महाराज ने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Primetimes Newz

मेघालय को जियोस्पेशियल तकनीक, डिजिटल गवर्नेंस और जनसेवा के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

Primetimes Newz

Leave a Comment