20.7 C
Dehradun, IN
October 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रंगोली वृक्षारोपण, साफ-सफाई व फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। डा.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में शासन के आदेशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया गया। आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शर्मिला सक्सेना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंतर्गत सबसे पहले आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री भारत सरकार की नीतियों एवं निर्णयों के बारे में बताया गया गया। इसके पश्चात सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण एवं साफ-सफाई अभियान चलाकर प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को साकार रूप दिया गया।

इसके साथ ही सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगोली के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी की नीतियों एवं निर्णयों को खूबसूरती से प्रदर्शित किया।

साथ ही छात्रों में खेल भावना, शारीरिक दक्षता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत टेबल टेनिस और शतरंज का आयोजन किया गया।

Related posts

झूठे आश्वासन नहीं, अब चाहिए ठोस निर्णय, समायोजन, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के लिए अस्थायी शिक्षकों का शिष्टमंडल ने उच्च शिक्षा मंत्री को सौपा ज्ञापन

Primetimes Newz

केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा

Primetimes Newz

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने किया देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का स्वागत

Primetimes Newz

Leave a Comment