रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
हल्द्वानी (नैनीताल)। वरिष्ठ पत्रकार एस आर चन्द्रा निवासी भिकियासैंण जिला-अल्मोड़ा की पुत्री आयुष्मति पूजा व आयुष्मान शशांक पुत्र श्री मुकेश कुमार मिश्रा निवासी हल्दूचौड़ तहसील लालकुंआ जिला नैनीताल विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए है। इस शुभ अवसर पर नवविवाहित जोड़े को बधाई एवं शुभकामनाएं देने के लिए जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग वैवाहिक समारोह स्थल महारानी वैकट हाल में पहुंचे।
विवाह समारोह में नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद दिनेश आर्या,श्रम संविदा बोर्ड अध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत, विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, पूर्व अनुसूचित जाति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या,मेयर हल्द्वानी गजराज बिष्ट,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पन्त,अखिल शिल्पकार महासंघ केन्द्रीय अध्यक्ष हरी प्रकाश आर्य, भाजपा अल्मोड़ा जिला संगठन मंत्री रेखा आर्या,प्रबन्धक चन्दन हास्पिटल हल्द्वानी डा. प्रवेज, एडवोकेट अंजू,डा. तुला राम,वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिह गंगोला,वरिष्ठ पत्रकार कुन्दन दिल्ली सहित कई पत्रकारो व शुभ चिन्तको व रिश्तेदारो ने पहुंचकर नवदंपति को सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। पंडित केवला नंन्द ने मंत्रोच्चार कर वैवाहिक कार्यक्रम विधि- विधान से सम्पन्न किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके जीवन में प्रेम, विश्वास, सुख और समृद्धि बनी रहने की शुभकामनाएं दीं।
